फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Chitarmal College examination center canceled after mass copying is caught

Agra University: सामूहिक नकल पकड़े जाने पर  निरस्त किया गया छीतरमल महाविद्यालय परीक्षा केंद्र 

Fri, 20 May 2022 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 08:13 PM IST
सार

उपजिलाधिकारी खेरागढ़ ने पांच मई को पहली पाली में केंद्र का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। इस परीक्षा केंद्र कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई थी।
 

विज्ञापन
Agra University Chitarmal College examination center canceled after mass copying is caught
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में एक और केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। उपजिलाधिकारी, खेरागढ़ ने पांच मई को पहली पाली की परीक्षा के दौरान श्री छीतरमल महाविद्यालय, बृथला, सैंया (कोड 230) में औचक निरीक्षण किया था। परीक्षार्थी सामूहिक नकल कर रहे थे। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है, इस केंद्र के परीक्षार्थियों को 21 मई से परिवर्तित केंद्र पंडित श्री जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय, डबरई, शमसाबाद (061) में परीक्षाएं देनी होंगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी। जिलाधिकारी स्तर से 13 मई को पत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव के लिए भेजा गया। 19 मई को कुलसचिव संजीव कुमार सिंह को पत्र प्राप्त हुआ। तत्काल परीक्षा केंद्र को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्री छीतरमल महाविद्यालय की जगह पंडित श्री जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय में आगामी परीक्षाएं कराई जाएंगी। कुलसचिव की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। नोडल केंद्र के अलावा संबंधित परीक्षा केंद्र और कॉलेजों को जानकारी दे दी गई है। श्री छीतरमल महाविद्यालय में खुद उस कॉलेज के अलावा गुरु निरंजनानंद महाविद्यालय, लुहेटा मोड़, इरादतनगर का परीक्षा केंद्र था। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने बताया कि केंद्र में पकड़ी गई नकल का मामला यूएफएम कमेटी में रखा जाएगा। पांच मई को केंद्र पर बीकॉम तृतीय वर्ष के ग्रुप-ए-1 की परीक्षा थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल के 15 दिन बाद कार्रवाई 

उपजिलाधिकारी की ओर से श्री छीतरमल महाविद्यालय में नकल पकड़े जाने के 15 दिन बाद कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. श्रीधर के मुताबिक जिलाधिकारी कार्यालय से भेजी गई रिपोर्ट पर 13 मई की तारीख पड़ी हुई थी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव को यह 19 मई को मिली। छह दिन रिपोर्ट को कलक्ट्रेट से विश्वविद्यालय की यात्रा करने में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed