फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University big change filling examination form in residential campus institutions know new rules

आगरा विवि : आवासीय परिसर के संस्थानों में परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर किया गया बड़ा बदलाव, जानें क्या होंगे नए नियम 

Sun, 22 May 2022 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 11:10 AM IST
सार

परीक्षा समिति की बैठक में आगरा विवि के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों की सम सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म भरवाने को लेकर बड़ा बदलाव  किया गया है। नए नियमों के अनुसार अब परीक्षा का फॉर्म भरवाने से पहले छात्र-छात्राओं से फीस जमा करवाई जाएगी। 
 

विज्ञापन
Agra University big change filling examination form in residential campus institutions know new rules
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों की सम सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म भरवाने से पहले छात्र-छात्राओं से फीस जमा करवाई जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में इस बार बदलाव किया गया है। गत सत्रों में फॉर्म भरने के बाद फीस जमा की जाती थी। 23 मई से परीक्षा की फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 मई आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। 

विज्ञापन


28 मई फीस जमा करने की आखिरी तारीख

परीक्षा समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि 23 मई को सम सेमेस्टर की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कराते हुए निदेशकों और विभागाध्यक्षों को लिंक दे दिया जाएगा, यह जिन छात्र-छात्राओं का सत्यापन करके रिपोर्ट देंगे, उनको ही फॉर्म भरने का विकल्प दिया जाएगा। 28 मई फीस जमा करने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। सम सेमेस्टर की अनुमानित तारीख 10 जून 2022 है। विभागों से पाठ्यक्रमों की स्थिति और परीक्षा की अनुमानित तारीख मांगी जाएगी। 

विज्ञापन

ऑनलाइन ली जाएगी उपस्थिति

इस बार सभी विभागों को आंतरिक मूल्यांकन के बाद अंक परीक्षा समाप्त होने के एक हफ्ते के अंदर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भरना होगा। परीक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगा विश्वविद्यालय 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में प्रवेश बढ़ाने के लिए इस बार सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। संस्थानों व विभागों में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों, प्रवेश की प्रक्रिया, फीस आदि की जानकारी से संबंधित डिजिटल पोस्टर, वीडियो क्लिप, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप ग्रुपों में डाला जाएगा। 

मांगी गई पीपीटी 

प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि विभागाध्यक्षों और निदेशकों से उनके यहां संचालित होने वाले पुराने और नए पाठ्यक्रमों की पीपीटी मांगी गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिन विभागों की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम के पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, उनके भी प्रवेश विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही होगी। ब्यूरो   

जून के पहले सप्ताह से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी 

प्रवेश समिति के समन्वयक ने बताया कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में प्रवेश की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू करने की योजना है। विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिन नए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाना है, उनको विद्या परिषद और कार्य परिषद में मंजूरी मिलनी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed