{"_id":"65d2cfaf6e32b7d2b90000cf","slug":"agra-university-application-made-for-ranking-of-nirf-now-waiting-for-the-result-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: एनआईआरएफ की रैंकिंग के लिए हुआ आवेदन, अब परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: एनआईआरएफ की रैंकिंग के लिए हुआ आवेदन, अब परिणाम का इंतजार
Mon, 19 Feb 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:19 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एनआईआरएफ के पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में डाटा फीड किया जा चुका है। अब रैंकिंग मिलने की आस है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से नेशनल रैंकिंग रिचर्स फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की रैंकिंग के लिए आवेदन किया जा चुका है। सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन को परिणाम का इंतजार है। रैंकिंग की सूची में स्थान पाने की आस भी लगा रखी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार एनआईआरएफ के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय में एनआईआरएफ के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि 31 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख थी। 30 जनवरी को विश्वविद्यालय की ओर से एनआईआरएफ के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन डाटा फीड कर दिया गया। एनआईआरएफ की ओर से निर्धारित सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से 15 पेटेंट कराए गए हैं। वहीं, 15 से अधिक विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
समन्वयक ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में गत तीन वर्षों की कुल सीटें व उसके सापेक्ष हुए प्रवेश, उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत, कितने विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ और कितने उच्च शिक्षा में गए के साथ सभी फैकल्टी का विवरण दिया गया है। वहीं, वर्गवार कितने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आती है, इसकी भी जानकारी दी गई है।