फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University 80 thousand admit card uploaded for graduation second semester exam 2022

Agra University: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 80 हजार प्रवेश पत्र अपलोड, इस तरह करें डाउनलोड

Thu, 18 Aug 2022 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 07:57 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 80 हजार छात्रों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र- छात्राएं खुद वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Agra University 80 thousand admit card uploaded for graduation second semester exam 2022
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 189 केंद्र तय किए हैं। 80 हजार छात्रों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे छात्रों को कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वो वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के जरिये परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 99 हजार छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 80 हजार छात्रों ने परीक्षा शुल्क जमा किया, जिनके परीक्षा फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। इनके प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक अपलोड कर दिए गए। शेष छात्रों का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरने पर भरवा दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए लिंक पर छात्र अपना नाम, कोर्स का नाम और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज कर प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

कैमरे बंद होने पर जांच करेगी टीम

डीन एकेडमिक प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि दो बार सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर हर बार 20 हजार रुपये तक जुर्माना होगा। तीसरी बार बंद मिलने पर केंद्र डिबार होगा। सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर टीम भी जांच करेगी। नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक 12 घंटे में डिबार की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 55 कॉलेज वैकल्पिक में हैं, किसी केंद्र के डिबार होने पर नया केंद्र तय किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष से करीब 60 कॉलेज जोड़ना बाकी हैं, जिसे शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

32 आपत्तियां, 50 किमी तक दूर है केंद्र 

प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि 189 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें दूरी के लिए आपत्तियां मांगी थी। अभी तक 32 आपत्तियां आई हैं। इनका निस्तारण करते हुए नजदीकी केंद्र पर परीक्षा कराई जाएंगी। दरअसल, जियो टैगिंग में कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण 80 कॉलेजों की दूरी का आकलन नहीं हुआ है। इस कारण ये परेशानी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed