{"_id":"686f3b7524e2b8ec5d0e0da0","slug":"agra-university-60-thousand-registered-on-samarth-portal-only-2700-took-admission-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: समर्थ पोर्टल पर 60 हजार हुआ पंजीकरण, प्रवेश मात्र 2700 ने ही लिया; 93 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: समर्थ पोर्टल पर 60 हजार हुआ पंजीकरण, प्रवेश मात्र 2700 ने ही लिया; 93 फीसदी सीटें खाली
Thu, 10 Jul 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:33 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की भरमार रही, लेकिन प्रवेश महज 2700 विद्यार्थियों ने ही लिया। हाल ये है कि अभी भी करीब 93 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। पंजीकरण बंद हाेने में सिर्फ पांच दिन शेष हैं। समर्थ पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार कोर्स चयन करने वाले करीब 48 हजार छात्रों के सापेक्ष मात्र 2700 अभ्यर्थियों ने ही काॅलेजों में प्रवेश लिया है। अभी भी पोर्टल पर लगभग 93 फीसदी सीट खाली नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की लगभग 2 लाख 88 हजार सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। मई में शुरू हुई प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। इस वर्ष सिर्फ समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश लिए जा रहे हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए साइन इन कर आई डी बनानी होती है, कोर्स और कॉलेज का चयन कर पंजीकरण शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद कॉलेज की मेरिट में नंबर आने के बाद छात्र प्रवेश लेता है। पोर्टल पर साइन इन, प्रोफाइल, आवेदक, कोर्स चयन करने वाले आवेदक और कुल प्रवेश संख्या का ब्योरा होता है।
ये भी पढ़ें - Heavy Rain in UP: सड़कें जलमग्न...डूब गई रेलवे लाइन, आफत बनकर बरसे मेघ, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें - Heavy Rain in UP: सड़कें जलमग्न...डूब गई रेलवे लाइन, आफत बनकर बरसे मेघ, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
93 फीसदी सीटें खाली
समर्थ पोर्टल के आंकड़ों की माने तो अभी तक विवि की सीटों के सापेक्ष मात्र 2700 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कॉलेजों ने प्रवेश लिया है। अभी भी करीब 2 लाख 85 हजार सीटें रिक्त पड़ी हैं। पंजीकरण के लिए अब सिर्फ 5 दिन का समय शेष है। विवि का सत्र भी 24 जुलाई से शुरू होना है।

कॉलेजों ने नहीं दर्ज किया छात्रों का ब्योरा
डीन अकेडमिक डॉ. मनु प्रताप ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर सिर्फ वह आंकड़े दिखाता है जो छात्र कॉलेज में प्रवेश लेकर फीस जमा कर चुके हैं। उनका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का काम संबंधित कॉलेज का है। कई कॉलेजों ने प्रवेश तो ले लिए हैं, लेकिन विद्यार्थियों का विवरण अपलोड नहीं किया है। इसलिए संख्या कम दिखा रहा है।
ये भी पढ़ें - Eklavya Sports Stadium: स्टेडियम में खेल नहीं, खिलाड़ियों से खिलवाड़...हैरान कर देगी ये तस्वीर

समर्थ पोर्टल के आंकड़े 8 जुलाई तक
साइन इन 76093
कुल आवेदक 60965
प्रोफाइल लॉक 57702
कोर्स चयनित छात्र 47955
प्रवेश 2753
साइन इन 76093
कुल आवेदक 60965
प्रोफाइल लॉक 57702
कोर्स चयनित छात्र 47955
प्रवेश 2753