{"_id":"5b06e54e4f1c1b9f6e8b4684","slug":"agra-university-23-colleges-bsc-third-year-results-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा यूनिवर्सिटी ने जारी किया इन कॉलेजों का बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा यूनिवर्सिटी ने जारी किया इन कॉलेजों का बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 24 May 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 23 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के 4695 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया गया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा में 93816 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बाकी कॉलेजों के प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक प्राप्त होने के साथ परिणाम जारी किए जाते रहेंगे।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चालू वर्ष में व्यवस्था में परिवर्तन किया है। पिछले वर्ष कई कॉलेजों ने देर से प्रैक्टिकल एग्जाम के अंक भेजे थे। इस वजह से सभी कोर्स के परिणाम रुके रहे।

इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिन कॉलेजों के प्रैक्टिकल एग्जाम के अंक यूनिवर्सिटी को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिनकी फीस बकाया नहीं है, उनके परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसी माह बीएससी फर्स्ट और सेकंड ईयर का रिजल्ट करने की योजना बनाई है। उसमें भी थर्ड ईयर का फार्मूला अपनाया जाएगा।
बीएससी थर्ड ईयर में 595 कॉलेजों के स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। कुछ के प्रैक्टिकल के अंक प्राप्त नहीं हुए हैं।

इस चक्कर में सभी का रिजल्ट नहीं आ पाया है। कुछ ऐेसे कॉलेजों का भी रिजल्ट रोका गया है, जिनकी एससी/एसटी की फीस नहीं जमा है। सामूहिक नकल में पकड़े गए कॉलेजों का रिजल्ट भी नहीं जारी किया गया है।
यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि 17 -18 वर्ष बाद यह पहला मौका है, जब बीएससी परीक्षा रिजल्ट मई में घोषित कर दिया जाएगा। सात मार्च को परीक्षा हुई थी। जिन कॉलेजों का परिणाम रुका है, प्रैक्टिकल के मार्क और फीस प्राप्त होते ही जारी कर दिया जाएगा।