{"_id":"59e71bf84f1c1bdb538b80f8","slug":"agra-two-baby-girls-died-after-fire-in-the-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटाखों ने छीनीं दिवाली की खुशियां, घर में आग लगने से दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों ने छीनीं दिवाली की खुशियां, घर में आग लगने से दो बच्चियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रुनकता में एक व्यापारी के घर में रखे पटाखों में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। पटाखों के धुएं में दम घुटने से व्यापारी की दो बच्चियों की मौत हो गई। व्यापारी ने अपने घर में रही दुकान बना रखी थी। यहीं पर आतिशबाजी को रखा गया था।
बताया गया है कि रुनकता में व्यापारी संजीव अग्रवाल का मकान है। अपने मकान में निचले वाले तल पर उन्होंने जनरल स्टोर की दुकान बना रखी है। साथ में बुक डिपो भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को सुबह संजीव की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दुकान में ही पटाखे रखे हुए थे। इससे पटाखों ने चिंगारी पकड़ ली।
पटाखों में आग लगने के बाद संजीव और उनके कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग गए। घर में और आसपास भी भगदड़ मच गई। संजीव के परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर निकल आए। इधर दुकान और फिर घर में आग फैलती रही।

अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
घर से बाहर आते ही परिवारीजनों को संजीव की दो बेटी चीनू (8) और वैष्णवी (12) नहीं दिखीं। इस पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि दोनों घर के अन्दर हैं तो सभी के हाथ पांव फूल गए। आग इतनी भयंकर थी कि घर में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।
दोनों मकान की दूसरी मंजिल पर फंस गई थी।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिवार और आसपास के कुछ लोग दीवार तोड़कर अंदर घुसे। तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों को फोन किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने अपने प्रयास से बच्चियों को बाहर निकाला।
परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।