फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Transforms into a Green City Model with Expanding Urban Green Cover

UP: हरियाली की चादर में लिपटा आगरा, अब बनेगा ग्रीन सिटी का नया मॉडल; यूं बदल रहा है ताजमहल का शहर

Fri, 27 Mar 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 09:36 AM IST
सार

नगर निगम और उद्यान विभाग के प्रयासों से आगरा में बड़े पैमाने पर हरियाली विकसित की गई है, जिससे शहर का सौंदर्य और पर्यावरण दोनों सुधर रहे हैं। देशी प्रजातियों के पेड़ों के रोपण से वायु गुणवत्ता बेहतर होने के साथ तापमान नियंत्रण में भी मदद मिल रही है।

विज्ञापन
Agra Transforms into a Green City Model with Expanding Urban Green Cover
सड़कों पर दिख रहा ग्रीन कॉरिडोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी अब सिर्फ स्मारकों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हरियाली के लिए भी जानी जाएगी। नगर निगम और उद्यान विभाग के साझा प्रयासों से शहर ग्रीन सिटी मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्रमुख मार्गों पर फूल खिल रहे हैं। साढ़े सात लाख वर्ग मीटर में हरियाली की चादर बिछ गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि इस पहल ने न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ाया है, बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार के द्वार खोल दिए हैं। अब तक शहर के लगभग 7.5 लाख वर्ग फीट क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा चुका है। कालिंदी विहार के ठाकुर पार्क, कैलाशपुरी पार्क, शास्त्रीपुरम के स्मॉल वेंडर पार्क, हनुमान टीला, भगत सिंह पार्क और आवास विकास स्थित ऑक्सीजन पार्क को आधुनिक लैंडस्केपिंग से नया जीवन दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी उद्यान एवं उपनगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि विभाग ने विदेशी पौधों के बजाय देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी है। नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन और अमलतास जैसे पेड़ों को बड़े पैमाने पर रोपा गया है। ये पेड़ न केवल प्रदूषण को सोखते हैं, बल्कि शहर के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी ढाल का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर दिख रहा ग्रीन कॉरिडोर
सिर्फ पार्क ही नहीं, बल्कि शहर की मुख्य सड़कों के डिवाइडर भी अब हरियाली से लबरेज हैं। यमुना किनारा रोड और अजीत नगर–अर्जुन नगर गेट रोड। पृथ्वीनाथ फाटक से सिकंदरा पुल और मदिया कटरा रोड। कालिंदी विहार 80 फुटा रोड पर विकसित हरित पट्टियां शहर के फेफड़ों का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed