फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Tragedy: 22-Year-Old Student Dies After Being Trapped Under Loader Wheel

मौत से पहले का दृश्य: लोडर के अगले पहिये में 10 मिनट तक फंसी रही खुशबू, बहन के सामने तोड़ा दम; देखें CCTV

Sat, 17 Oct 2026 02:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 02:40 PM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से 22 वर्षीय एमकॉम छात्रा खुशबू जुरैल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी उसकी बहन के मुताबिक, खुशबू करीब 10 मिनट तक लोडर के अगले पहिये में फंसी रही और उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Agra Tragedy: 22-Year-Old Student Dies After Being Trapped Under Loader Wheel
सड़क हादसा और विलाप करते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नवरात्र के पावन अवसर पर कैला देवी मंदिर में आरती करके लौटीं चार सहेलियों को क्या पता था कि चंद कदमों का रास्ता उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मंजर बन जाएगा। शुक्रवार रात कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में तेज रफ्तार लोडर ने चारों को रौंद दिया। हादसे में एमकॉम की छात्रा खुशबू जुरैल (22) की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन भूमि और सहेलियों की आंखों के सामने खुशबू ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल निशा चौधरी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिखा कुशवाहा के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

हादसे की चश्मदीद छोटी बहन भूमि बदहवास है। उसकी आंखों के सामने से वह खौफनाक मंजर हट नहीं रहा। रोते हुए भूमि ने बताया कि लोडर की टक्कर लगने के बाद खुशबू अगले पहिये के नीचे फंस गई थी। करीब 10 मिनट तक वह पहिये में फंसी रही और मदद के लिए पुकारती रही। बहन को तड़पता देख भूमि कुछ समझ नहीं पा रही थी। चाहकर भी वह उसे बचा नहीं सकी। उसकी आंखों के सामने ही खुशबू की सांसें थम गईं। जिस बहन के साथ कुछ देर पहले मंदिर में आरती की थी, उसे इस हालत में देखकर भूमि का कलेजा कांप उठा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का सपना अधूरा छोड़ गई खुशबू
खुशबू एमकॉम की छात्रा थी। वह बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रही थी। पिता मनमोहन सिंह प्रकाश कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर हैं। परिवार को उम्मीद थी कि खुशबू पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी हासिल करेगी और परिवार का सहारा बनेगी। लेकिन एक हादसे ने परिवार के सपनों को उजाड़ दिया। शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मां बिंद्रा देवी और पिता मनमोहन सिंह बेटी से लिपटकर बिलख पड़े। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। कॉलोनी में शोक के चलते आसपास की दुकानें भी बंद रहीं।

 
विज्ञापन

सहेलियों को अब भी खुशबू का इंतजार
खुशबू के साथ हादसे का शिकार हुईं सहेलियां भी सदमे में हैं। शिखा कुशवाहा के जबड़े में फ्रैक्चर है। वह बार-बार परिजनों से खुशबू के बारे में पूछ रही है। परिजनों ने अभी उसे सहेली की मौत की जानकारी नहीं दी है। वहीं, निशा चौधरी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। खुशबू की असमय मौत से परिवार और परिचितों में मातम पसरा है। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को फाउंड्री नगर स्थित कबीर आश्रम ले गए।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed