{"_id":"69e997f21a92cf5dc70cb8ac","slug":"agra-traffic-plan-9-new-parking-sites-identified-to-ease-market-congestion-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: घने बाजारों में अब नहीं लगेगा जाम, डीएम ने जारी किए नए आदेश; नौ पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: घने बाजारों में अब नहीं लगेगा जाम, डीएम ने जारी किए नए आदेश; नौ पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित
Thu, 23 Apr 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:24 AM IST
सार
घने बाजारों में जाम की समस्या खत्म करने के लिए प्रशासन ने नौ नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। संजय प्लेस पार्किंग विवाद सुलझाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए संयुक्त कमेटी को जल्द समाधान निकालने को कहा गया है।
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट में बुधवार को नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक में शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, जलभराव और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने घने बाजारों में जाम से मुक्ति के लिए नौ नए पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर में फुटपाथों पर अवैध कब्जे और जाम की समस्या पर डीएम मनीष बंसल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाएं और खाली स्थान की फोटोग्राफी कराकर संबंधित थाने को लिखित रिपोर्ट दें। यदि उस स्थान पर दोबारा कब्जा हुआ, तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लोहामंडी चौराहे पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए डिवाइडर बढ़ाने और पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के घने बाजारों में पार्किंग की कमी को देखते हुए प्रशासन ने नौ स्थानों पर जमीन चिह्नित की है। डीएम ने एडीए और नगर निगम को इन जगहों पर आ रही बाधाओं को दूर कर अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा। वहीं, संजय प्लेस पार्किंग विवाद पर संयुक्त कमेटी को व्यापारियों के साथ बैठक कर जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए।
संजय प्लेस में कपड़ा और जूता व्यवसाय के लिए आवंटित 167 दुकानों में अन्य व्यापार होने की पुष्टि पर डीएम ने एडीए को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि मिलावट के मामलों में लैब रिपोर्ट 14 दिन के भीतर प्राप्त की जाए ताकि दोषियों पर त्वरित कार्यवाही हो सके। बैठक में देवेंद्र कुमार गुप्ता, विजय सामा, टीएन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, संजय अरोरा, जय पुरसनानी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान आदि मौजूद रहे।