{"_id":"61c0b7228d0af574bb4ee957","slug":"agra-traffic-jam-at-lohamandi-and-soron-katra-mg-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक: आगरा में एमजी रोड पर भी दोपहर में रेंगते रहे वाहन, भारी वाहनों के दिन में घने बाजारों में एंट्री से बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक: आगरा में एमजी रोड पर भी दोपहर में रेंगते रहे वाहन, भारी वाहनों के दिन में घने बाजारों में एंट्री से बढ़ी समस्या
Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
सार
रेलवे के आगरा कैंट-राजा मंडी खंड के पुल के स्टील गार्डरों को पीएससी स्लैब में बदलने के कारण ब्लॉक लिया गया था। जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
कार्य के चलते बंद किया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार पर रेलवे अंडरब्रिज के गर्डर बदलने के कार्य के चलते ब्लॉक के कारण सोमवार को शहर में दोपहर 12 से शाम छह बजे तक लोग जाम से जूझे। सोरों कटरा में छह घंटे तो लोहामंडी में पांच घंटे जाम लगा रहा। दोपहर एक से तीन बजे तक एमजी रोड पर भी जाम लगा रहा।
ट्रैफिक रेंगता रहा
कोठी मीना बाजार रोड से वाहनों को सोरों कटरा व तहसील सदर से शाहगंज रोड की ओर डायवर्ट करके गुजारा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इन संकरे रास्तों में ट्रक, मेटाडोर, माल से लदे लोडिंग टेंपो और ट्रैक्टरों तक को नहीं रोका। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। पंचकुइयां चौराहे से बिजली के खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण सोरों कटरा से शाहगंज तक का रोड दोपहर एक से सवा दो बजे तक जाम लगा रहा। लोग खीझते रहे। इसी बीच एक मेटाडोर और लोडिंग टेंपो के कारण भी यहां ट्रैफिक रेंगता रहा। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक लोहामंडी चौराहे से बल्देव गंज, किदवई पार्क से सेंट जोंस रोड और मदिया कटरा तिराहे तक वाहन फंसे रहे। लोहामंडी चौराहे पर वाहन आड़े तिरछे फंस गए। इन्हें निकालने में एक घंटे तक वाहन चालकों को फंसना पड़ा।
एमजी रोड पर हरीपर्वत से कलक्ट्रेट तक जाम
एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हरीपर्वत चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहे तक वाहन दोपहर एक से तीन बजे तक रेंगते रहे। चौराहों पर हालांकि यातायात पुलिस तैनात थी, इसके बाद भी जाम से निजात नहीं मिल सकी। राजामंडी बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण राजामंडी चौराहे पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे।

गलियों से निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक खुला, अब मिलेगी राहत
पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार पर आरयूबी के गर्डर बदलने का काम पूरा हो गया है। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात को ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। कुछ भारी सामान बाकी है, जिसे मंगलवार तक हटा लिया जाएगा।
दो जगह जाम में फंसे
शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर जाम लगा रहा। वहां से किसी तरह निकले तो लोहामंडी में फंस गए। यहां तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा। अगर होमगार्ड भी तैनात कर दें तो यह समस्या कम होगी। - धर्मवीर सिंह, लोहामंडी
साप्ताहिक बाजार सीमित करें
सोमवार को सड़कों पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। साप्ताहिक बाजारों के कारण भी जाम लग रहा है। साप्ताहिक बाजारों को सीमित करना चाहिए। इससे यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। राजामंडी से सोमवार को निकल ही नहीं सकते हैं। - नीरज अग्रवाल, राजामंडी
आगरा में कोरोना संक्रमण: दुबई से आई छात्रा और जयपुर से लौटी युवती संक्रमित, ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल