फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra traffic inspector Anand Ojha lead actor in Bhojpuri film Kumbh Niwas

आगरा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बने 'हीरो': भोजपुरी फिल्म में निभाया मुख्य किरदार, साथियों संग देखने पहुंचे सिनेमाघर

Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाला है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म कुंभ निवास में मुख्य किरदार निभाया। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई। 

विज्ञापन
Agra traffic inspector Anand Ojha lead actor in Bhojpuri film Kumbh Niwas
यातायात निरीक्षक एवं अभिनेता आनंद ओझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा की फिल्म कुंभ निवास शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आनंद ओझा इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह हैं। आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें कई जाने माने कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के निर्माता रितेश श्रीवास्वत और वंदना श्रीवास्तव हैं। निर्देशन मनोज श्रीवास्तव ने किया है।

विज्ञापन


शहर के भगवान टॉकीज में यातायात निरीक्षक आनंद ओझा शुक्रवार को अपने साथियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। सिनेमा हॉल में सभी ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने भी आनंद ओझा के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन

बचपन से था अभिनय का शौक

आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा जिले के दोघरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं। बचपन में वह अपने गांव से सिनेमा शहर देखने जाते थे, तब से उनके मन में फिल्मों में अभिनय करने का सपना पल रहा था। बाद में वह थियेटर से जुड़ गए। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद एक दिन वो बिना बताए मुंबई चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने फिल्मों के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने मुंबई में तीन-चार महीने चौकीदार की नौकरी भी की। जब काम नहीं मिला तो उनके पिता उन्हें वापस घर ले आए। उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2001 में आनंद ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए फॉर्म भरा। पहली बार में ही परीक्षा पास करके वह पुलिस में भर्ती हो गए।

2005 में मिला था पहला ब्रेक

आनंद ओझा को वर्ष 2005 में उन्हें पहला ब्रेक मिला। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन काम बीच में ही रुक गया। इसके बाद उन्हें आठ साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। 2013 में इनकी पहली फिल्म सबसे बड़ा मुजरिम रिलीज हुई थी। इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्म कुंभ निवास रिलीज हुई है। यह भोजपुरी हॉरर फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed