{"_id":"612af6e767417e7bf31859f4","slug":"agra-today-weather-forecast-repoet-rain-and-cloud","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तल्ख तेवरों से राहत की उम्मीद, प्रदेश में सबसे गर्म आगरा में जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तल्ख तेवरों से राहत की उम्मीद, प्रदेश में सबसे गर्म आगरा में जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
Sun, 29 Aug 2021 08:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:24 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल और बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी शनिवार को सूबे में सबसे गर्म शहर रही। शुक्रवार को मेरठ सबसे गर्म शहर रहा था लेकिन उससे पहले लगातार चार दिन तक आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। महज एक दिन बाद ही आगरा फिर से सूबे का सबसे गर्म शहर बन गया, जहां दिन और रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल और बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। यही हाल रात के तापमान का भी है, जो 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज कड़ी धूप लोगों को बेहाल करती रही लेकिन अपराह्न चार बजे से मौसम में बदलाव आया और काले बादल घिर आए। एक बार को लगा कि झमाझम बारिश होने वाली है लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी और बारिश, बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। एक सितंबर तक मानसून के बादल बरसने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 36.4 27.7
लखीमपुर 35.6 25.5
झांसी 35.3 27
बिजनौर 35 22.5
बांदा 34.8 25.6
आगरा जहरीली शराब कांड: लापरवाही पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद को हटाया, विभागीय जांच शुरू