{"_id":"6a1bc37549a4a7615c019685","slug":"agra-to-revamp-five-major-roads-under-276-crore-cm-gird-smart-green-corridor-project-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ग्रिड में 276 करोड़ से पांच सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ग्रिड में 276 करोड़ से पांच सड़कों का होगा कायाकल्प
Sun, 31 May 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 31 May 2026 10:43 AM IST
सार
सीएम ग्रिड योजना के तहत आगरा की पांच प्रमुख सड़कों को 276 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज, फुटपाथ, यूटिलिटी डक्ट और आधुनिक सुविधाओं को शामिल कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड से तैयार सड़के और प्रस्तावित सड़क( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शहर की पांच प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। 11.73 किमी. लंबी इन पांचों सड़कों पर 276 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर निगम सदन कक्ष में सीएम ग्रिड की सड़कों का शिलान्यास किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना से क्षेत्र की सड़कों की सूरत बदल जाएगी। ये सड़कें स्मार्ट ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होंगी, जिन पर अभी गड्ढे हैं। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि दो साल पहले राजस्व संग्रह कम होने से नगर निगम को शामिल नहीं किया गया था। वर्ष 2024-25 में अच्छे परिणाम देने के बाद सीएम ग्रिड में यह सौगात मिली है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के साथ नगर निगम पार्षदों में रवि बिहारी माथुर, राकेश जैन, शरद चौहान, प्रकाश केसवानी, संजय राय, मुरारी लाल गोयल आदि मौजूद रहे।

इन 5 सड़कों का होगा निर्माण
सड़क लंबाई लागत
हरीपर्वत से रवि हॉस्पिटल व दिल्ली गेट से राजामंडी मेट्रो स्टेशन रोड 1.25 किमी 31.82 करोड़
टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच-19 सर्विस रोड तक मार्ग 2.88 किमी 75.40 करोड़
बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहा मार्ग 2.00 किमी 42.78 करोड़
इंद्रापुरम चौराहे से अमर होटल मार्ग 2.20 किमी 47.43 करोड़
सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार रोड होते हुए मारुति एस्टेट चौराहा 3.40 किमी 79.15 करोड़

ये होगा खास
- सीएम ग्रिड सड़कें बहुउद्देशीय मॉडल आधारित होंगी।
- इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के मुताबिक इन्हें तैयार किया जाएगा।
- प्लास्टिक कचरा, एफडीआर, रैप और व्हाइट टॉपिंग जैसी तकनीक का उपयोग।
- पानी, बिजली, संचार, गैस और सीवर के लिए यूटिलिटी डक्ट, ताकि खोदी न जाएं।
- सड़कों के साथ ड्रेनेज सिस्टम तैयार होगा, जिससे जलभराव से मुक्ति मिल सकेगी।
- पैदल यात्री व दिव्यांगों के सुरक्षित आवागमन के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।
- डिवाइडर और सड़क के किनारों पर हरित पट्टी व पौधरोपण किया जाएगा।
- एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, साइनेज, रोड मार्किंग और रेलिंग जैसे उपाय होंगे।
- पार्किंग, वेंडिंग जोन और ईवी चार्जिंग के साथ बस स्टॉपेज तैयार किए जाएंगे।