{"_id":"6aaefa2b7094d086cd0ee81c","slug":"agra-to-get-its-third-upca-qualified-umpire-tushar-passes-written-exam-agra-news-c-365-1-sagr1044-109936-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा को मिलेगा तीसरा यूपीसीए क्वालिफाइड अंपायर, तुषार ने पास की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा को मिलेगा तीसरा यूपीसीए क्वालिफाइड अंपायर, तुषार ने पास की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
तुषार कौशिक
आगरा। आगरा क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के तुषार कौशिक ने यूपीसीए की अंपायर परीक्षा की लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब वह साक्षात्कार के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
यूपीसीए ने अंपायर पैनल बनाने के लिए कानपुर में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन ने इस परीक्षा के लिए चार नाम भेजे थे। इनमें से केवल तुषार कौशिक ही लिखित परीक्षा में सफल हुए। उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है। यदि तुषार साक्षात्कार में सफल होते हैं, तो वह आगरा के तीसरे यूपीसीए क्वालिफाइड अंपायर बनेंगे। इससे पहले, पूर्व विजी ट्रॉफी खिलाड़ी हरेंद्र शर्मा और पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी ललित वर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
अंपायरिंग में आगरा की पहचान तुषार की यह सफलता आगरा के अंपायरिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने तुषार की सफलता पर उम्मीद जताई है।