फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to become the poster boy of the UP T20 League.

Agra News: यूपी टी-20 लीग का पोस्टर बॉय बनेगा आगरा

Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Agra to become the poster boy of the UP T20 League.
सुनील जोशन
आगरा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का रोमांच इस बार सिर्फ स्टेडियमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश की सड़कों और चौराहों पर भी नजर आएगा। लीग को और अधिक आकर्षक और जन-जन तक पहुंचाने के लिए यूपीसीए ने पहली बार 75 जिला क्रिकेट एसोसिएशनों के बीच होर्डिंग चैलेंज शुरू किया है। सबसे प्रभावशाली प्रचार करने वाले तीन जिलों को पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

इस बीच 24 जुलाई को खिलाड़ियों के ऑक्शन की मेजबानी मिलने से आगरा इस अभियान का सबसे अहम केंद्र बनकर उभरा है। यूपीसीए चाहता है कि लीग का उत्साह केवल लखनऊ और कानपुर तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के हर जिले में क्रिकेट का माहौल बने। इसी उद्देश्य से सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशनों को अपने-अपने शहरों में प्रमुख चौराहों, बाजारों, खेल परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर यूपी टी-20 लीग के आकर्षक होर्डिंग लगाने होंगे। प्रचार की रचनात्मकता, दृश्य प्रभाव और जनसंपर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

ताजनगरी के लिए यह प्रतियोगिता और भी महत्वपूर्ण है। यहां 24 जुलाई को खिलाड़ियों का ऑक्शन प्रस्तावित है। प्रदेश की सभी फ्रेंचाइजी, क्रिकेट अधिकारी और खिलाड़ी उस दिन आगरा में मौजूद रहेंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और खेल स्थलों पर लीग के प्रचार की विशेष योजना तैयार कर रहा है, ताकि ऑक्शन के साथ-साथ होर्डिंग प्रतियोगिता में भी आगरा मजबूत दावेदारी पेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीए का प्रयास सराहनीय
यूपीसीए ने इस बार लीग के प्रचार को जनभागीदारी से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। होर्डिंग प्रतियोगिता से सभी जिलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। 24 जुलाई को खिलाड़ियों के ऑक्शन की मेजबानी आगरा को मिली है, इसलिए हमारे लिए यह दोहरी जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आगरा ऑक्शन के सफल आयोजन के साथ होर्डिंग चैलेंज में भी प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल हो। -सुनील जोशन, अध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन।


क्या है होर्डिंग चैलेंज
यूपीसीए की नई पहल के तहत सभी 75 जिला क्रिकेट एसोसिएशन अपने-अपने जिले में यूपी टी-20 लीग का व्यापक प्रचार करेंगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed