फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra theft in the defense colony

डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, पूर्व सैन्यकर्मी के घर से 12.80 लाख की चोरी

Sun, 04 Mar 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 04 Mar 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
agra theft in the defense colony
demo pic
आगरा के थाना सदर बाजार के डिफेंस कॉलोनी में चोरों ने पूर्व सैन्यकर्मी के घर के ताले तोड़कर वहां से 12.80 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट आई।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी, चावली रोड निवासी बलवीर सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हुए हैं। वह एक मार्च को परिवार सहित एटा के नया बांस गए थे। बलवीर के मुताबिक एक साल पहले परिवार में गमी हो गई थी। 
विज्ञापन


इसलिए पहले त्योहार पर सभी लोग गांव गए हुए थे। शनिवार को पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह घर आ गए। 

चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए थे। दो अलमारी के लॉकर भी तोड़ डाले। चोरों ने बड़े ही इत्मिनान से घर को खंगाला। अलमारी से लेकर आटे के बर्तन भी खंगाल डाले। 

अलमारी का लॉकर तोड़कर 35 तोले सोने के जेवरात, एक किलोग्राम चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये हैं, इसमें पुश्तैनी जेवर भी थे। 

वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। उनका कहना था कि कॉलोनी में गश्त नहीं होती है। कई बार चोरी की घटना हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस आई, जांच के नाम पर खानापूरी करके चली गई। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed