फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Teacher MLC Election: Dr. Akash Agrawal Receives Victory Certificate, Official Vote Count Still Awaited

एमएलसी चुनाव: वोटिंग के दौरान फूट-फूटकर रोए, मतगणना के बाद खिला चेहरा; सपा प्रत्याशी का नया वीडियो आया सामने

Wed, 28 Oct 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 09:50 AM IST
सार

रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने आज सुबह 9:30 बजे शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें मिले वोटों का कोई अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
Agra Teacher MLC Election: Dr. Akash Agrawal Receives Victory Certificate, Official Vote Count Still Awaited
डॉ. आकाश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। डॉ. आकाश अग्रवाल तब सुर्खियों में आए थे, जब मतदान में गड़बड़ी  का आरोप लगाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए थे। 
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने डॉ. आकाश अग्रवाल को सुबह 9:30 बजे जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने अभी तक मतों के अधिकृत आंकड़े जारी नहीं किए हैं और प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रत्याशी को मीडिया से बातचीत का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन





प्रमाण पत्र मिलने के बाद, डॉ. आकाश अग्रवाल को पीछे के दरवाजे से एक गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया गया। उन्हें मीडिया से बात करने का अवसर भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटनाक्रम आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान कथित अनियमितताओं और विवादों के बीच सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा था और चुनाव आयोग तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं से हस्तक्षेप की मांग की थी। प्रशासन द्वारा वोटों के अधिकृत आंकड़े जारी न करने और प्रत्याशी को मीडिया से दूर रखने की कार्रवाई ने मामले को और अधिक चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed