फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Taj Open National Taekwondo Championship starting from today

Taekwondo Championship: आगरा में 350 पदकों के लिए रिंग में उतरेंगे 450 खिलाड़ी, आज से शुरू होगी प्रतियोगिता

Fri, 24 Jun 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

आगरा ताज ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 24 से 26 जून तक चलेगी। हर रोज 50 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Agra Taj Open National Taekwondo Championship starting from today
आगरा ताज ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के 450 ताइक्वांडो खिलाड़ी चार वर्गों में 350 पदकों के लिए रिंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। शुक्रवार से आगरा ताज ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू हो रही है। द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) में हो रही चैंपियनशिप में प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, सर्विसेज, सेना के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय चैंपियनशिप 24 से 26 जून तक चलेगी। हर रोज 50 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे। सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में मैच होंगे। संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए टीसा कैंपस में ही रहने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन

दो साल बाद हो रही बड़ी चैंपियनशिप

खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार की दोपहर में शुरू हो गया था। दिल्ली से आए खिलाड़ी मोहित वर्मा का कहना था कि कोरोना के दो साल बाद पहली बार बड़ी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिल रहा है। ग्वालियर से आईं ताइक्वांडो खिलाड़ी निशि सिंह बोली कि कोरोना के कारण जूनियर खेलने की उम्र निकल गई। अब उनको सीनियर वर्ग में खेलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यहां पदक जरूर जीतूंगा'

सेना की ओर से खेलने वाले सौरभ पांच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड पदक जीत चुके हैं। उन्होंने साउथ कोरिया और कजाकिस्तान में वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी भाग लिया है। बृहस्पतिवार को वह आगरा पहुंच गए। बोले कि वह चैंपियनशिप में पदक जरूर जीतेंगे। 

कोरोना के बाद बड़ी चैंपियनशिप

सेना के ही नबील अहमद खान भी आगरा पहुंच गए हैं। वह जार्डन में वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हिस्सा रहे हैं। तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद पहली बार बड़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं। पदक जीतने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed