फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra taj mahal tourism develop can be like as China's Hangzhou city

चीन के हांग्जो शहर के मेयर को पसंद नहीं आई ताजनगरी, कहीं ये बातें

Fri, 31 Aug 2018 06:18 AM IST
टीम डिजिटल, आगरा
टीम डिजिटल, आगरा Updated Fri, 31 Aug 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Agra taj mahal tourism develop can be like as China's Hangzhou city
हांग्जो शहर के मेयर को प्रतीक चिन्ह के रूप से सौंपा ये गिफ्ट

विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की खूबसूरती तो चीन के एक शहर के मेयर की आंखों में बस गई, लेकिन आगरा का इंफ्रास्ट्रक्चर पसंद नहीं आया। उन्होंने शहर में खुला ड्रेनेज सिस्टम, खस्ताहाल सड़कें, टूटे-फूटे घर और गंदगी देखी। वे खूबसूरत ताजमहल की नगरी में ऐसी व्यवस्था की कल्पना भी नहीं कर रहे थे। उन्होंने जब शहर के हालात देखे, तो ताजनगरी को अपने शहर की तर्ज पर विकसित करने का न्यौता आगरा के मेयर को दे दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चीन का हांग्जो शहर सबसे खूबसूरत है। चीन में यह शहर पर्यटन और हेरिटेज के लिए प्रसिद्ध है। आगरा को भी पर्यटन के तौर पर तैयार किया जा सकता है, इसके लिए चाहें तो हांग्जो शहर का दौरा कर सकते हैं। हांग्जो शहर के मेयर जू लिई एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ताजमहल देखने आए थे। उन्होंने ताज के दीदार के बाद आगरा के मेयर नवीन जैन के साथ नगर निगम अधिकारियों से गुरुवार को मुलाकात की। इसमें दोनों शहरों की समानता और संभावना को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मेयर झू लिई ने बताया कि उनका शहर चीन में पर्यटन और हेरिटेज के लिए मशहूर है। चीन के एक बेहतर और साफ शहरों में नाम है। उन्होंने आगरा में ताजमहल होने से पर्यटन की अपार संभावना बताई। मेयर नवीन जैन से कहा कि वे अपना एक प्रतिनिधि मंडल हांग्जो शहर भेज सकते हैं। वे शहर का अध्ययन करके यहां भी पर्यटन और हेरिटेज को बेहतर बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हांग्जो के मेयर झू लिई ने शहर में हो रहे निर्माण कार्यों और खस्ताहाल सड़कों पर भी मेयर जैन से पूछा। मेयर जैन ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। बारिश से सौ करोड़ रुपये की सड़कें खराब हो गईं। इस पर भी मेयर जू लिई ने सुव्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्यों पर जोर दिया और अपने शहर के विकास के तरीके अपनाने पर बात की। हांग्जो के मेयर जू लिई 12 लोगों के डेलीगेशन के साथ भ्रमण पर निकले हैं।

एशियन गेम्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Agra taj mahal tourism develop can be like as China's Hangzhou city
नगर निगम परिसर में प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया।

हांग्जो के मेयर ने मेयर नवीन जैन को वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में आने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स हांग्जो शहर में होना है। इस बीच मेयर नवीन जैन ने चीन में शाकाहारी व्यंजन की कमी बताई, तो वहां के मेयर ने कहा कि वे अपने शहर में अधिक से अधिक वेजीटेरियन रेस्टोरेंट को बढ़ावा देंगे।

मेयर ने ताजमहल दिया गिफ्ट

आगरा के मेयर नवीन जैन ने हांग्जो के मेयर झू लिई को स्वागत किया और यादगार ताजमहल का प्रतीक गिफ्ट किया। इस मौके पर हांग्जो के मेयर जू ने भी मेयर जैन को अपनी ओर से गिफ्ट दिया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed