फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra swami prasad maurya said political parties conspiracy behind violence

योगी के इस मंत्री ने कहा- हिंसा के पीछे, कांग्रेस, सपा और बसपा की साजिश, भाजपा दलितों के साथ

Thu, 05 Apr 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Apr 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
agra swami prasad maurya said political parties conspiracy behind violence
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुई हिंसा के पीछे कांगेस, सपा और बसपा के हाथ से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इस वजह से ऐसी हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। ताकि चुनाव में फायदा उठा सकें।
विज्ञापन


एससी एसटी के लोगों से अपील करते हुए बोले भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। सभी को सुप्रीम कोर्ट के आगे के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

agra swami prasad maurya said political parties conspiracy behind violence
आसनसोल हिंसा
सरकार को पूरा भरोसा है कि न्याय जरूर मिलेगा। नौजवानों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें अपनी बात कानून के दायरे में रखकर ही करना चाहिए। 

ऐसा न करने से वह अपराधिक कृत्य के दायरे में आ जाएंगे। उन्हें चिंता करने जरूरत नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार उनके साथ हर वक्त खड़ी है। वह आगरा में मजदूर सम्मेलन में शामिल होने आए थे। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की कैबिनेट ने यह फैसला किया था कि एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर तुरंत दर्ज हो जाएगी। 

गठबंधन के बारे में ये बोले

गिरफ्तारी सीओ लेवल के अधिकारी से जांच के बाद ही होगी। यह प्रदर्शन तब नहीं हुआ। इसलिए इस हिंसक प्रदर्शन में राजनीतिक फायदा उठाने की बू आ रही है। 

उन्होंने 2019 में होने वाले चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी। इस पर कोई जवाब नहीं दिया। सवाल को टाल गए और कहा कि हम भाजपा में हैं और जनता से पूरी उम्मीद है। 

गठबंधन पर बोले कि इसका कोई भविष्य नहीं है। यह गठबंधन पूरी तरह से मुद़्दा विहीन है। इसलिए ज्यादा दिन तक यह गठबंध नहीं टिक पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed