{"_id":"637ce542620dc431f83524e9","slug":"agra-student-shubham-garg-will-return-home-from-australia-on-1st-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: हमले में घायल शुभम एक दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से आएगा घर, हमलावर ने पेट और चेहरे पर किए थे 11 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हमले में घायल शुभम एक दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से आएगा घर, हमलावर ने पेट और चेहरे पर किए थे 11 वार
Tue, 22 Nov 2022 08:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:36 PM IST
सार
आगरा के किरावली निवासी छात्र शुभम गर्ग पर ऑस्ट्रेलिया में हमला हुआ था। हमलावरों ने उसके चेहरे और पेट पर 11 वार किए थे। 35 दिन तक घायल शुभम को उपचार चला। ऑस्ट्रेलिया से एक दिसंबर को वह घर वापस आएगा।
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल आगरा के किरावली के शोधार्थी छात्र शुभम गर्ग (28) अपने छोटे भाई के साथ एक दिसंबर को घर आएगा। दोनों भाइयों का घर आने के लिए टिकट हो गया है। हालांकि ऑपरेशन के बाद भी अभी शुभम के जबड़े में परेशानी है। इसके लेकर परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
शुभम के पिता राम निवास ने बताया कि उपचार के बाद शुभम की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। इसके बाद से ही वह अपने छोटे भाई रोहित के साथ होटल में रह रहा है। पर, उसका मन वहां नहीं लग रहा है। रोहित घर फोन करके बताया कि दोनों भाई एक दिसंबर को घर आ रहे हैं। शुभम के जबड़े में अभी परेशानी है।
विज्ञापन
प्रतिदिन होटल का बिल आठ हजार रुपये
पिता ने बताया कि 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से चलकर दोनों भाई एक दिसंबर की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उन्हें लेने के लिए परिजन भी दिल्ली जाएंगे। पिता के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में होटल का रोजाना बिल करीब आठ हजार रुपये आ रहा है। इससे भी परेशान हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शुभम भी अपनी मां व अन्य परिजन के लिए परेशान हैं। जबड़े में परेशानी के कारण चिकित्सक ने शुभम को खाने में दूध , दलिया , पतली दाल कहा है। यहां आने के बाद दो सप्ताह घर में क्वारंटीन रहेगा। इसके बाद यहां के चिकित्सक को उसे दिखाया जाएगा।