फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra student Anmol Chhonkar selected in Republic Day parade

Republic Day: आगरा की अनमोल गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएंगी जलवा, मशहूर नृत्य शैली चरकुला का भी करेंगी प्रदर्शन

Fri, 30 Dec 2022 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

आगरा की रहने वाली छात्रा अनमोल छौंकर का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। इससे उनके परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का महौल है। अनमोल परेड के साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगी। यहां वह राजस्थान के मशहूर नृत्य शैली चरकुला को प्रदर्शित करेंगी।

विज्ञापन
Agra student Anmol Chhonkar selected in Republic Day parade
छात्रा अनमोल छौंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में एक जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन होगा। इसमें अछनेरा ब्लॉक के अटूस गांव निवासी छात्रा अनमोल छौंकर को चयनित किया गया है। वह बिचपुरी ब्लॉक स्थित बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टिट्यूट में पढ़ाई कर रही हैं। चयन की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। 

विज्ञापन

 
प्राचार्या प्रो सीमा भदौरिया ने बताया है कि अनमोल इंस्टीट्यूट की प्रतिभाशाली एवं मेहनती छात्रा है। उसका चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 74वें गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हुआ है। भदौरिया ने बताया कि अनमोल परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगी। वह राजस्थान के मशहूर नृत्य शैली चरकुला को प्रदर्शित करेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनमोल को छत्तीसगढ़ स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस पूर्व परेड में चयनित होने के बाद यह गौरवशाली अवसर मिला है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उसने दिन रात मेहनत और अभ्यास किया है। पूर्व में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चरकुला नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक प्रतियोगिता का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

अनमोल इस उपलब्धि पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी जीत चुकी हैं। अनमोल ने 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक उड़ीसा कलिंग विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की गोला फेंक प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया है। अनमोल का गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन होने पर बलवंत एजुकेशनल सोसायटी के सचिव युवराज अंबरीशपाल सिंह, प्राचार्या प्रो सीमा भदौरिया, राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की ऑफिसर प्रो सूरजमुखी एवं सभी शिक्षकों ने हर्षित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 


प्राचार्या सीमा भदौरिया ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत से प्राप्त उपलब्धियों से ही संस्थान गौरांवित होता है। अछनेरा विकासखंड के अटूस गांव निवासी अनमोल छौंकर के पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं एवं माता ग्रहणी हैं। अनमोल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दिया है। 

सांस्कृतिक विधाओं और शारीरिक दक्षता पर उतरना होगा खरा 

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक प्रो रामवीर सिंह चौहान शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय की ओर से एक जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक गणतंत्र परेड शिविर में अनमोल का चयन उत्तर प्रदेश से चयनित 12 स्वयंसेवकों और डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय 4 स्वयंसेवकों में एक है। इनको सांस्कृतिक विधाओं और शारीरिक दक्षता पर खरा उतरना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed