फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra stone throw on police

आगराः पुलिस पर पथराव कर शराब तस्कर को छुड़ाया, फिर शुरू हुआ पुलिस का 'तांडव'

Tue, 27 Mar 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा) Updated Tue, 27 Mar 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
agra stone throw on police
टूटा सामान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित गांव सिरौली से अवैध शराब बनाने और तस्करी करने के आरोपी मुकेश को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया और उसे छुड़ा ले गए। 
विज्ञापन


पत्थर लगने से इंस्पेक्टर, दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। नौ महीने पहले भी पुलिस इसी तरह पिटी थी। तब भी मुकेश को पकड़ने के लिए आई थी। 
विज्ञापन


इस बार पथराव केबाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी। घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप पुलिस पर लगा है। मुकेश पुत्र होतीलाल के खिलाफ सीकरी थाना में केस दर्ज है। वह फरार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका वारंट तामील कराने केलिए पुलिस की टीम गई थी। पुलिस जैसे ही उसे लेकर चली, उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने पथराव कर दिया। 

पुलिस टीम उल्टे पांव भाग गई। पुलिसकर्मियों ने छिपकर खुद को बचाया।  इसका पता चलने पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव सर्किल के थानों की फोर्स लेकर पहुंची।

निरीक्षक लालता प्रसाद, साथ उपनिरीक्षक अकुंश धामा, मीनू गालियान, अखिलेश कुमार, चालक जगवेन्द्र सिंह, आरक्षी सुन्दर लाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार घायल हुए हैं। 

पुलिस ने आपा खोया, घरों में की तोड़फोड़

गांव सिरौली में हुए पथराव में इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल हो जाने केबाद पुलिस ने आपा खो दिया। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस और पीएसी ने घरों की तलाशी के नाम पर तोड़फोड़ की। 

लोगों के साथ बदसलूकी भी की गई। दो वाहनों को जब्त कर लिया है। उधर, पुलिस पर हमले के आरोपियो के खिलाफ संगीन धाराओ मे अभियोग दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शाम को दबिश दी।

 गांव के लोगों का कहना है कि कई ग्रामीणो के घरो मे जमकर तोडफोड की दो बाइको को क्षतिग्रस्त करने के साथ कूलर, पंखा, टीवी, चारपाइयों, कुर्सियों, इर्न्वटर बैटरी समेत तमाम घरेलू सामान मे तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

निर्दोष लोगों से अभद्रता न करे पुलिस  

फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने सिरौली प्रकरण में कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों, बच्चों और महिलाओं के साथ अभद्रता न करें। 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि कि पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है। ग्रामीणो द्वारा स्वंय ही तोड़फोड़ कर पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं।  पुलिस पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed