{"_id":"6103edf98ebc3e583e16d4cb","slug":"agra-ssp-took-action-against-constable-for-beer-party-in-police-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के पुलिस बूथ में बीयर पार्टी: सिपाही लाइन हाजिर, पीआरडी जवान पर भी हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के पुलिस बूथ में बीयर पार्टी: सिपाही लाइन हाजिर, पीआरडी जवान पर भी हुई कार्रवाई
Fri, 30 Jul 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:48 PM IST
सार
पुलिस बूथ में बीयर पार्टी मामले की जांच रिपोर्ट एसपी प्रोटोकॉल ने एसएसपी को भेजी थी। जिसमें सिपाही और पीआरडी जवान पर कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस बूथ में बीयर पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित पुलिस बूथ में युवकों की बीयर पार्टी के मामले में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं पीआरडी जवान को भी हटा दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। 21 सेकंड के वीडियो में पुलिस बूथ के अंदर कुछ युवक नजर आ रहे थे। इनमें से एक युवक के हाथ में बीयर की केन लगी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाला युवक भी अंदर जाता है। उन्हें अन्य युवक पहले से जानते हैं। वीडियो में सिपाही और पीआरडी जवान नजर आ रहा है। वीडियो की जांच कराई गई थी। इसमें मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सिपाही अच्छन खां को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसको बयान के लिए बुलाया गया है। इसके बाद उसके खिलाफ नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पीआरडी जवान को भी हटा दिया गया है।