{"_id":"672d0b241b23faed51051403","slug":"agra-son-daughter-in-law-and-grandson-jailed-for-mother-s-murder-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : मां की हत्या में बेटे, बहू और पौत्र को जेल, वारदात में शामिल नाबालिग पोतियां भी जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : मां की हत्या में बेटे, बहू और पौत्र को जेल, वारदात में शामिल नाबालिग पोतियां भी जांच के घेरे में
Fri, 08 Nov 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:17 AM IST
सार
मुकदमे में नाबालिग पौत्रियों को भी नामजद किया गया है। पुलिस दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा में ताजगंज के तुलसी नगर में 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी बेटे-बहू और पौत्र को जेल भेजा है। मुकदमे में नाबालिग पौत्रियों को भी नामजद किया गया है। पुलिस दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन
तुलसी नगर निवासी मार्गश्री की मंगलवार को घर में हत्या की गई थी। उनका शव कबाड़ रखने वाले कमरे में बोरों के नीचे दबा मिला था। हत्या का आरोप उनकी बहू रेखा, बेटे सुभाष, पौत्र अजय के अलावा दो नाबालिग पौत्रियों पर लगाया गया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीव अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माौत का कारण दम घुटने से आया था। मार्गश्री पर बेटे-बहू मकान नाम करने का दबाव बनाते थे। इसके लिए रोजाना झगड़ा करते थे। घटना वाले दिन उनकी पिटाई की। इसके बाद मुंह और नाक दवा दिया, जिससे उनकी माौत हो गई। आरोपी शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
मामले में आरोपी बेटे सुभाष, बहू और पौत्र को जेल भेजा गया है। दादी के गले में रस्सी बांधकर घसीटने में दो नाबालिग पौत्रियां भी शामिल थीं। उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस को घटना के चश्मदीद गवाह मिल गए हैं। जल्द आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।