फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra shines in Karate: Players hoist state-level flag with 18 medals

कराटे में आगरा का जलवा : 18 पदकों के साथ खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम

Wed, 29 Apr 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Agra shines in Karate: Players hoist state-level flag with 18 medals
जूनियर कराटे प्रतियोगिता
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने कराई, जिसमें प्रदेश के 42 जिलों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि, आगरा की 36 सदस्यीय टीम ने गवर्निंग कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। ऋषि त्रिपाठी और जयवीर सोलंकी टीम के कोच रहे।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता
ईशिका (सब जूनियर बालिका, 45 किग्रा), विभवासु त्रिपाठी (सब जूनियर बालक, 50 किग्रा), सिद्धार्थ मिश्रा (सब जूनियर बालक, 40 किग्रा), प्रज्ञा शर्मा (जूनियर बालिका, 47 किग्रा) एवं यशवी सोलंकी (जूनियर बालिका, 66 किग्रा)।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक विजेता
वान्या जैन (सबजूनियर बालिका, 30 किग्रा) एवं विहान भारद्वाज (सब जूनियर बालक वर्ग)।

कांस्य पदक विजेता
युवान शर्मा (काता), वान्या जैन (काता), वेदिका सिंह (40 किग्रा), परी श्रीवास्तव (30 किग्रा), निर्मित (50 किग्रा), हर्षित लांबा (57 किग्रा), विवेक बघेल (55 किग्रा), तनु बघेल (48 किग्रा), विपिन बघेल (61 किग्रा), आयुष बॉथम (76 किग्रा) एवं हिमांशी पंजवानी (59 किग्रा) सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल, अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना एवं शीतल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड स्टेडियम में 4 से 7 जून तक होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed