{"_id":"5e1dc9668ebc3e88110a59b0","slug":"agra-second-position-in-up-to-download-clean-app-and-give-feedback","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: थोड़ा सा चूक गए आगरावासी, नहीं तो इस मामले में नंबर वन होता शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: थोड़ा सा चूक गए आगरावासी, नहीं तो इस मामले में नंबर वन होता शहर
Wed, 15 Jan 2020 11:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
चार जनवरी से शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के दौरान स्वच्छ एप डाउनलोड करने और फीडबैक देने के मामले में आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। अगर शहर के लोग थोड़ा सा दम और लगा देंगे तो आगरा पहले नंबर पर आ जाएगा।
सोमवार तक जारी रैंकिंग में प्रदेश में कानपुर इस मामले में पहले नंबर पर है। हालांकि दोनों में महज तीन हजार अंकों का अंतर है, जिसे आगरा के युवा और लोग पाटकर नंबर एक का दर्जा पा सकते हैं।
स्वच्छता एप डाउनलोड करने में कानपुर प्रदेश में टॉप और देश में नंबर दो पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को जारी रैंकिंग में आंध्रप्रदेश का विशाखापट्टनम देश में पहले नंबर पर है। फाइनल सूची 30 के बाद फिर आएगी।

Trending Videos
रिपोर्ट के अनुसार स्वच्छता एप डाउनलोड करने और उसमें पूछे जाने वाले सफाई से संबंधित आठ सवालों के जवाब देने के मामले में शहर 47,703 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। शहरवासियों ने मोबाइलों में तेजी से स्वच्छता एप डाउनलोड किए और फीडबैक दिया है, लेकिन यही तेजी अभी सर्वे चलने तक और चाहिए।
लोगों को कर रहे जागरूक
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि हम लगातार प्रचार और फीडबैक को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वे में फीड बैक दें। हमें काम के मुताबिक आठ सवालों के जैसे चाहे नंबर दें, लेकिन जवाब जरूर दें। कोशिश है कि सफाई और स्वच्छता एप डाउनलोड करने के साथ लोग सर्वेक्षण का हिस्सा बनें।

प्रदेश के टॉप-8 शहरों की सूची
13 जनवरी तक रैंकिंग व अंक
1- कानपुर- 50,068
2- आगरा- 47,703
3- फिरोजाबाद- 41,852
4- गाजियाबाद- 40,997
5- मथुरा- 33,257
6- लखनऊ- 24,934
7- सहारनपुर- 19,452
8- नोएडा- 15,041
1- कानपुर- 50,068
2- आगरा- 47,703
3- फिरोजाबाद- 41,852
4- गाजियाबाद- 40,997
5- मथुरा- 33,257
6- लखनऊ- 24,934
7- सहारनपुर- 19,452
8- नोएडा- 15,041