{"_id":"5a54c2664f1c1b4f198b5d6d","slug":"agra-school-will-remain-shut-for-two-more-days-due-to-cold-wave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएम अंकल ने भेजी बच्चों के लिए गुड न्यूज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम अंकल ने भेजी बच्चों के लिए गुड न्यूज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
cold
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार का दिन राहत जरूर लेकर आया लेकिन शीत लहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार की तरह मंगलवार को भी धूप सुबह जल्दी खिली। हालांकि सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं।
ऐसे में आगरा में शीत लहर के चलते जिले के सभी विद्यालयों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है। अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह के अनुसार, ठंड को देखते हुए 10 और 11 जनवरी को भी कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
यह आदेश सरकारी, कान्वेंट, पब्लिक स्कूलों सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का कहर बना हुआ है।

कासगंज में इस दिन खुलेंगे स्कूल
कासगंज में कोहरे और गलन भरी ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिले में फिर से जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भी अवकाश की घोषणा के साथ ही छात्राओं को उनके घर भेजा जा रहा है।
मंगलवार को भी न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री पर बना रहा जबकि अधिकतम पारा धूप खिलने के बाद 20 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन हवा के कारण धूप खिलने का आनंद भी लोग नहीं उठा पाए।
मंगलवार को भी न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री पर बना रहा जबकि अधिकतम पारा धूप खिलने के बाद 20 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन हवा के कारण धूप खिलने का आनंद भी लोग नहीं उठा पाए।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कड़ाके की ठंड के हालात देखते हुए सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त कक्षा 8 तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को भी निर्देशित किया गया है।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को भी निर्देशित किया गया है।