{"_id":"6acea217f84ff5165204552b","slug":"agra-school-athletes-race-at-the-stadium-district-level-athletics-competition-begins-agra-news-c-25-agr1067-1185111-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेडियम में दौड़े आगरा के स्कूली खिलाड़ी, जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेडियम में दौड़े आगरा के स्कूली खिलाड़ी, जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
दौड़ लगाते खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 500 से अधिक बालक-बालिकाएं और 50 से अधिक खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
पहले दिन 14 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवा प्रथम और समीर द्वितीय रहे। 17 वर्ष वर्ग में अंकित सिंह प्रथम और आर्यन सिंह द्वितीय रहे। 800 मीटर में हेमंत प्रथम और शुभम द्वितीय रहे। 19 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम और अंकित द्वितीय व 800 मीटर में हर्ष प्रथम और रामू द्वितीय रहे।
14 वर्ष बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तान्या गुप्ता प्रथम और प्रियंका द्वितीय रहीं। 17 वर्ष वर्ग में श्रीजी प्रथम और तमन्ना द्वितीय व 800 मीटर में कुमकुम प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। 19 वर्ष बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कविता प्रथम और चांदनी द्वितीय, जबकि 800 मीटर में भूमि प्रथम और भावना द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में बालिकाएं सीधे प्रतिभाग कर रही हैं, जबकि बालक पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य, बाह, फतेहाबाद, सैंया, खेरागढ़, अकोला, किरावली और एत्मादपुर सहित 12 क्षेत्रों से चयनित होकर आए हैं।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रामनिवास मुद्गल, डॉ. संजीव यादव, डॉ. रचना शर्मा, पंकज शर्मा, संजय नेहरू, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश ने किया। संचालन दिग्विजय सिंह, केपी सिंह यादव और संजय नेहरू ने किया। इस मौके पर पंकज कुमार, गोविंद सिंह, रामेंद्र शर्मा, सौरभ सिंह, राहुल चौधरी, लता चौहान, आशा वशिष्ठ, उपमा सिंह, रचना चौधरी, शिखा झिंगरान आदि का योगदान रहा।