फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra School Account Fraud: Rs 35074 Withdrawn Through Fake PPA

गजब का खेल: फर्जी पीपीए से स्कूल के खाते में सेंध, 35 हजार रुपये हुए गायब; फर्जी हस्ताक्षर से हो गया भुगतान

Fri, 09 Oct 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 08:49 AM IST
सार

आगरा के बाह ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नगरिया की विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से कथित तौर पर पीएफएमएस आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर फर्जी पीपीए के जरिये 35,074 रुपये निकाल लिए गए। शिक्षक ने अक्टूबर 2025 में शिकायत की थी, लेकिन करीब एक साल बाद भी रकम वापस नहीं मिली और न ही कार्रवाई हुई।
 

विज्ञापन
Agra School Account Fraud: Rs 35074 Withdrawn Through Fake PPA
प्राइमरी स्कूल/परिषदीय स्कूल/सरकारी स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बाह विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नगरिया के विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) खाते से पीएफएमएस की आईडी-पासवर्ड का कथित दुरुपयोग कर फर्जी पीपीए के जरिये 35,074 रुपये निकाल लिए गए। मामला सामने आने के बाद शिक्षक ने पिछले वर्ष ही अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी न तो मामले में कोई कार्रवाई हुई और न ही स्कूल के खाते से निकाली गई रकम वापस मिली।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की फतेहाबाद रोड शाखा के प्रबंधक ने पत्र लिखकर एसएमसी खाते से 35,074 रुपये के भुगतान की जानकारी दी। बैंक पहुंचने पर पता चला कि यह भुगतान अमन नामक व्यक्ति के नाम से तैयार किए गए फर्जी पीपीए के जरिए भारतीय स्टेट बैंक की फतेहाबाद रोड शाखा स्थित खाते में ट्रांसफर किया गया। पीपीए पर शिक्षक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर भी हैं। शिक्षक का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बाह को भी दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


अन्य विद्यालयों को भी बनाया गया निशाना
जांच के दौरान बैंक प्रबंधक ने यह भी खुलासा किया कि बाह क्षेत्र के पांच अन्य विद्यालयों के नाम से भी फर्जी पीपीए तैयार कर बैंक में भुगतान के लिए लगाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी गिरोह द्वारा एक से अधिक विद्यालयों की पीएफएमएस आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर सरकारी धन हड़पने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले- पैसा वापस आ जाएगा तो शिक्षक चुप हो गए
ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी व तत्कालीन बीएसए ने उन्हें भरोसा दिया था कि रकम वापस करा दी जाएगी। इसी कारण उन्होंने मामले में आगे ज्यादा पैरवी नहीं की। करीब एक साल होने को है लेकिन आज तक खाते में एक रुपया भी वापस नहीं आया। वहीं बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed