{"_id":"603f7abf1538ea716a64318f","slug":"agra-satish-kumar-chahar-died-in-pokhran-cause-of-cannon-barrel-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरण में युद्धाभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला, आगरा के लाल की गई जान, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरण में युद्धाभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला, आगरा के लाल की गई जान, गांव में शोक की लहर
Wed, 03 Mar 2021 05:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान सतीश चाहर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के पोखरण के लाठी-पोखरान में चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान मंगलवार रात अकोला के लाल सतीश कुमार चाहर (31) की जान चली गई। वह बीएसएफ में सिपाही थे। फायरिंग रेंज में तोप की बैरल फटने से यह हादसा हुआ। इसकी सूचना आते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे सतीश के दोस्त से सूचना मिली। उसने बताया कि हादसे में चार जवान घायल हुए हैं। सतीश और इन चारों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत बताया। सतीश अगस्त 2010 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती गुजरात के भुज में थी। युद्धाभ्यास के लिए पोखरण गए थे।
ऐसे तो सप्ताह में महज एक ही दिन पढ़ पाएंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी!, जानिए क्या है कारण
विज्ञापन
शोक में बाजार बंद, घरों में नहीं जले चूल्हे
बीएसएफ के जवान सतीश कुमार चाहर की जान जाने की सूचना से पूरे गांव में शोक फैल गया। अकोला का पूरा बाजार बुधवार को बंद रहा। यही नहीं पूरे गांव में किसी के घर भी चूल्हा नहीं सुलगा। सभी की जुबान पर बस सतीश की ही बातें थीं।
जन्मदिन का इंतजार था, मौत की खबर आई
पिता क्षेत्रपाल सिंह मुखिया ने बताया कि सतीश का 10 मार्च को 31वां जन्मदिन मनाया जाना था। चार भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़े थे। घर पर सब लोगों में उत्साह था कि जन्म दिन धूमधाम से मनाएंगे। दस मार्च को इंतजार कर रहे थे, मौत की खबर आ गई।
एक भाई एयरफोर्स में
सतीश के अलावा तीन भाई सोनवीर सिंह (28), गुरुदेव सिंह उर्फ गुड्डू (22), संदीप सिंह चाहर (18) और बहनें प्रीति व लक्ष्मी हैं। गुरुदेव सिंह एयरफोर्स में हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। सतीश और उनके छोटे भाई सोनवीर की शादी 9 वर्ष पूर्व मथुरा के बछगांव से हुई थी। सतीश की पत्नी सोनिया बेटी आराध्या (8) की रो-रोकर हालत खराब है।