{"_id":"5a3388b14f1c1bbd208b6c2a","slug":"agra-sanitation-worker-died-during-manual-scavenging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी की मौत पर सफाई नायक निलंबित, मृतक के घर पहुंचे SC आयोग के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी की मौत पर सफाई नायक निलंबित, मृतक के घर पहुंचे SC आयोग के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान जहरीली गैस से सफाईकर्मी की मौत के बाद सफाई नायक को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को एससी आयोग के अध्यक्ष मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे। एक सफाईकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना न्यू आगरा में ठेकेदार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता गया कि विकास (20) पुत्र कल्लन निवासी जगनपुर दयालबाग के ठेकेदार राजकुमार यादव निवासी नगला पदी के साथ काम करता था। परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार को दयालबाग में 20 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए ठेकेदार ने विकास और दयालबाग के सनी को उतारा था।
टैंक में जहरीली गैस से दोनों की हालत बिगड़ गई। उनके साथ सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। किसी तरह से दोनों को कर्मचारियों ने बाहर निकाला गया। इसके बाद एसएन इमरजेंसी लेकर आए। यहां से दोनों को न्यू आगरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

गुरुवार तड़के पांच बजे विकास की मौत हो गई, जबकि सनी की हालत में सुधार है। विकास की मौत की जानकारी पर परिवारीजन और कर्मी इकट्ठा हो गए। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवारीजनों ने कार्रवाई की मांग की।
शव को अस्पताल से उठने नहीं दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर राजकुमार, खेम सिंह, मंजीत सिंह ग्रोवर और बलवीर के खिलाफ धारा 304ए में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सनी के परिवारीजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

सफाई नायक निलंबित
दयालबाग क्षेत्र के बैलघर में सोख्ता टैंक की सफाई के दौरान युवक की मौत के बाद सफाई नायक बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। नगर पंचायत दयालबाग के अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इस घटनाक्रम के लिए सफाई नायक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि सफाई नायक ने अपनी मौजूदगी में टैंक की सफाई का कार्य नहीं कराया। उन्होंने कर्मचारी आचरण नियमावली के नियमों का उल्लघंन किया।

एससी आयोग के अध्यक्ष पहुंचे
शुक्रवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया दयालबाग में मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे। डा. कठेरिया ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वान दिया है। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।