{"_id":"65784f7342dc136d3c0b8738","slug":"agra-s-shahan-power-of-speed-in-formula-4-indian-championship-two-wins-in-car-racing-broke-record-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप में आगरा के शहान की रफ्तार का दम, कार रेसिंग में दो जीत; तोड़ा ये रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप में आगरा के शहान की रफ्तार का दम, कार रेसिंग में दो जीत; तोड़ा ये रिकॉर्ड
Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
सार
रफ्तार के बादशाह के नाम से मशहूर आगरा के कार्टिंग और कार रेसर शहान अली मोहसिन ने चेन्नई में कमाल कर दिया है। एफ 4 इंडियन चैंपियनशिप में शहान ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते दो जीत अपने नाम दर्ज कीं।
विज्ञापन
शहान अली मोहसीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कार रेसर और राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन शहान अली मोहसीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफ़आईए फार्मूला-4 कार रेसिंग चैंपियनशिप में दो रेस की जीत के साथ इण्डियन एफ़-4 में पहले भारतीय विज़ता होने का रिकॉर्ड बनाया है।
एफ़-4 इण्डियन चैंपियनशिप चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में हो रही है। अब तक हुई 11 रेस मे शहान ने दो रेस में पहला स्थान, एक रेस में दूसरा स्थान और तीसरी रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शहान कार नंबर 11 में हैदराबाद ब्लैक बर्ड्स टीम से रेस कर रहे हैं। उनके टीम साथी 12 नंबर की कार चला रहे वियतनाम के अलेक्स स्वेयर हैं। चैंपियनशिप तालिका मे पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कूपर वेबस्टर, दूसरे पर अमेरिका के अक्षय बोहरा और तीसरे स्थान पर शहान हैं। चैंपियनशिप में 15 रेस में से चार रेस होना बाक़ी हैं।
एफ-4 इण्डियन की रेस श्रीपेरंबदुर के अलावा हैदराबाद शहर की अंदर टैंक बंद रोड पर और चेन्नई शहर के अंदर आईलैंड्स ग्राउंड्स की सड़कों पर होना था। परंतु हैदराबाद में चुनाव की वजह से और ये दोनों राउंड कैंसिल कर दिए गये।
विज्ञापन
शहान अली मोहसिन, एफ़-4 इंडियन चैंपियनशिप के आरंभिक संस्करण में रेस कर रहे हैं। यह इवेंट एफ़आईए ( मोटरस्पोर्ट्स की विश्व संस्था) का भारत में पहला इवेंट है, जिसमें भारत और अन्य देशों से आने वाले ड्राइवर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप भारतीय मोटरस्पोर्टस के लिए अब तक का सबसे बड़ा इवेंट है और एक मील का पत्थर है।