{"_id":"6a5f071b98230e0ffb0382df","slug":"agra-s-petha-and-dalmoth-to-last-longer-with-advanced-packaging-technology-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब छह महीने तक खराब नहीं होंगा पेठा और गजक, नई तकनीक से बढ़ेगी शेल्फ लाइफ; ताजा रहेंगी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब छह महीने तक खराब नहीं होंगा पेठा और गजक, नई तकनीक से बढ़ेगी शेल्फ लाइफ; ताजा रहेंगी मिठाइयां
Tue, 21 Jul 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:13 AM IST
सार
फ्रीज-ड्राइंग और स्मार्ट पैकेजिंग तकनीक की मदद से अब आगरा के पेठा, दालमोठ, गजक और पराठे जैसे उत्पाद छह महीने तक सुरक्षित रह सकेंगे। विशेषज्ञों ने ओडीओसी कार्यशाला में आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेठा, दालमोठ, गजक और पराठा जैसे उत्पादों की सेल्फ लाइफ अब फ्रीज-ड्राइंग (लियोफिलाइजेशन) और स्मार्ट पैकेजिंग तकनीक से बढ़ाई जा सकती है। यानी अब यह छह महीने तक खराब नहीं होंगे। सोमवार को जीवनी मंडी स्थित सभागार में पैकेजिंग विशेषज्ञों ने यह बातें कहीं।
ये भी पढ़ें - ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यशाला में इस पर विशेष जोर दिया गया। भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रो. अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रीज-ड्राइंग तकनीक का प्रशिक्षण प्रदेश में जल्द शुरू होगा। खाद्य कारोबारी कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: भगंदर-पाइल्स निशुल्क इलाज, 20 मिनट में होगा ऑपरेशन; 24 घंटे में मरीज करने लगेगा कामकाज
चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने जिले की प्रसिद्ध बेड़ई को ओडीओसी में शामिल करने और प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आगरा को पैकेजिंग हब के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। विशेषज्ञों ने इको-फ्रेंडली स्मार्ट पैकेजिंग, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स, क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग और बार कोडिंग जैसी निर्यात अनुकूल तकनीकों पर भी प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा
जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त-1 हुकुम चंद दिनकर ने प्रतिभागियों को आधुनिक मशीनों जैसे वैक्यूम पैकेजिंग मशीन, इंडक्शन सीलिंग और मैनुअल बैच कोड प्रिंटर के संचालन की तकनीकी जानकारी दी। चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि खाद्य पदार्थों के निर्माण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से भी उसकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। नई तकनीक से कारोबार को और लाभ होगा।
ये भी पढ़ें - Health News: खट्टी डकार और पेट में बन रहा एसिड तो हो जाएं सावधान, इन दो गंभीर बीमारियों के हैं ये संकेत
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों में पेठा और दालमोठ से जुड़े उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों ने विशेष रुचि दिखाई है, जिससे भविष्य में उत्पादों की ब्रांड वैल्यू और निर्यात क्षमता में भारी वृद्धि होगी। कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ श्रद्धानंद राय व राजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, खाद्य कारोबारी तुषार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रजत सिंघल, राजेश अग्रवाल, गौरव गोयल, कुलदीप कोहली, देवेंद्र गोयल सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: कैंटर के नीचे फंसी कार, सड़क पर खून से सनी लाशें, मंजर देख कांप गई रूह; भयानक हादसे में दो युवकों की मौत