{"_id":"6a5ef84ef0a363a84b05a1ab","slug":"wrestler-gaurav-pulls-eight-cars-together-leaves-spectators-amazed-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
सार
मलपुरा के युवा पहलवान गौरव ने दक्षिणी बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में एक साथ आठ चार पहिया गाड़ियां खींचकर लोगों को हैरान कर दिया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
पहलवान गौरव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के अकोला चाहर बाटी निवासी युवा पहलवान गौरव पहलवान ने अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर लोगों को हैरत में डाल दिया। सोमवार शाम करीब 5 बजे दक्षिणी बाईपास स्थित नगला कारे में आयोजित कार्यक्रम में गौरव पहलवान ने एक साथ आठ चार पहिया गाड़ियां खींच कर सबको हैरान कर दिया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पहलवान का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
गौरव पहलवान ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी वह एक ट्रक, एक डंपर और पांच गाड़ियों को एक साथ खींच चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वह पहले एक कार को खींचते हुए आगरा से वृंदावन तक पैदल यात्रा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके लगातार किए जा रहे ऐसे साहसिक प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और युवा वर्ग को मेहनत, अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। इस आयोजन का संचालन एवं व्यवस्था संतोष चाहर एवं बंगाली चाहर द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों ने गौरव पहलवान को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुमित चौधरी, पुन्ना चाहर, मनोज चाहर, राणा पहलवान, आलोक चाहर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और समाजसेवी मौजूद रहे।