फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21 Crore Boost for Agra’s Religious Sites Major Revamp Planned for Bateshwar and Other Temples

UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर संग 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

परियोजनाओं के तहत मंदिरों में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा कोठी मीना बाजार और अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल के सौंदर्यीकरण की भी योजना है।

विज्ञापन
21 Crore Boost for Agra’s Religious Sites Major Revamp Planned for Bateshwar and Other Temples
धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ताजमहल के शहर में धर्मस्थलों पर धनवर्षा होगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सोमवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार और सुविधाओं के विकास का खाका खींचा गया। बाह स्थित बटेश्वर धाम के प्राचीन मंदिरों के हेरिटेज कंजर्वेशन के लिए सबसे अधिक 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन


 

वहीं, शहर और देहात के 9 अन्य मंदिरों में 1.40-1.40 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नौ मंदिरों में प्रस्तावित हैं 1.40 करोड़ की धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल, क्यूआर कोड वाले साइनेज, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी मीना बाजार का भी होगा पुनरोद्धार
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि कोठी मीना बाजार का सौंदर्यीकरण, भिलावली (खेरागढ़) के हनुमान मंदिर में विकास कार्य, बटेश्वर धाम में पार्किंग निर्माण और अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल में कियोस्क व एमिनिटीज के कार्य भी प्रस्तावित हैं। पर्यटन मंत्री ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इन परियोजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीएम मनीष बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

इन मंदिरों का होगा कायाकल्प
- दयालबाग स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर।
- शीतला गली स्थित प्राचीन कुटुंबी भैरोंनाथ मंदिर और जयपुर हाउस का श्री चिंताहरण महादेव मंदिर।
- डिफेंस एस्टेट फेज-1 स्थित दुर्गा मंदिर।
- अकोला स्थित घासी बाबा मंदिर
- रामनगर (खंदौली) स्थित लाल मंदिर।
- सैंया के ग्राम वृथला स्थित श्री लीला विलास मंदिर।
- किरावली स्थित मौनी बाबा मंदिर।
- भटाकी पीपरी मेवली खुर्द स्थित श्री शिव मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed