फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's new township without these five documents you will not get cheap housing

आगरा की नई टाउनशिप: पंजीकरण से पहले समझ लें ये प्रक्रिया, इन पांच दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा सस्ता आवास

Sat, 09 Aug 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 09:52 AM IST
सार

अटलपुरम टाउनशिप में पंजीकरण शुरू हो गए। आवेदन घर बैठे किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पांच दस्तावेज होना जरूरी हैं। देख लें इनकी लिस्ट...

विज्ञापन
Agra's new township without these five documents you will not get cheap housing
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की अटलपुरम टाउनशिप के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनहित और एडीए के पोर्टल पर क्लिक कर पंजीकरण का शुभारंभ किया। पहला पंजीकरण धर्मेंद्र कुमार त्यागी नाम के आवेदक ने कराया। 2,242 करोड़ से विकसित हो रही इस योजना का 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंड हैं। इनमें पंजीकरण के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाॅटरी से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए अक्तूबर में दिवाली से पहले धनतेरस पर लाॅटरी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन


 

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टाउनशिप इनर रिंग रोड, दक्षिण बाईपास और ग्वालियर रोड के जंक्शन पर स्थित है। इसे प्रदेश में एक मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही परियोजना के लिए धर्मेंद्र कुमार त्यागी के नाम से एचआईजी के लिए प्रथम पंजीकरण कराया गया है। पंजीकरण के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अब घर बैठे या जनसुविधा केंद्र से जनहित (https://janhit.upda.in) एवं एडीए पोर्टल (www.adaagra.org.in) पर पंजीकरण किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे लें जानकारी
एडीए कार्यालय में बने सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर पर पंजीकरण की जानकारी ली जा सकती है। 0562-2510070 या 9084407890 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। आम नागरिक अटलपुरम योजना से संबंधित कोई भी जानकारी या अन्य सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

पहले चरण में 322 भूखंडों के लिए होगा पंजीकरण
आगरा-ग्वालियर रोड पर लगभग 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही टाउनशिप में 10 हजार परिवारों के लिए भूखंड होंगे। पहले चरण में 322 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण होगा, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से लेकर उच्च आय वर्ग (एचआईजी) तक के भूखंड शामिल हैं। 1430 आवासीय भूखंड, 18 ग्रुप हाउसिंग और 96 अनावासीय भूखंडों के साथ-साथ एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र और शैक्षणिक सुविधाएं भी होंगी। पुलिस थाना भी होगा।

 

इसी साल ''ग्रेटर आगरा'' की भी हो सकती है लाॅन्चिंग
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी वर्ष के अंत तक ''''ग्रेटर आगरा'''' को भी लॉन्च करने की योजना है। इस योजना के लिए 60 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यह घोषणा आगरा के विकास को एक नई गति देने वाली है। इसके लिए एडीए ने वर्ष 2009-10 में रहनकलां और रायपुर गांव में 442 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की वजह से जमीन पर कब्जा नहीं मिला। करीबन 3200 किसानों के लिए 482 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा रहा है।


 

पंजीकरण का तरीका
- www.adaagra.org.in पर जाएं।
- अटलपुरम टाउनशिप के आवेदन पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल पंजीकरण के बाद यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड से लॉगइन करें।
- एड न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- योजना का नाम अटलपुरम टाउनशिप फेज-1, सेक्टर-1 ऑटो सलेक्टेड आएगा।
- प्लॉट के लिए उपयुक्त श्रेणी का चयन करें।
- आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क और पंजीकरण राशि का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed