फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's new township: Hotel will be built on top of the convention center Taj Mahal will be visible from rooms

आगरा की नई टाउनशिप: कन्वेंशन सेंटर में ऊपर बनेगा होटल, कमरों से दिखेगा ताजमहल; सुइट्स होंगे तैयार

Mon, 04 Aug 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 08:41 AM IST
सार

अटलपुरम टाउनशिप में तीसरे चरण में पीपीपी मॉडल पर  होटल का निर्माण होगा। खास बात ये रहेगी, कि इसके कमरों से ताज भी दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Agra's new township: Hotel will be built on top of the convention center Taj Mahal will be visible from rooms
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण तीसरे चरण में होगा। यहां पर ऊपर होटल और नीचे ऑडिटोरियम हॉल होगा। कंसल्टेंट फर्म मैसर्स सिक्का ड्राइंग, डिजाइन और वैचारिक मॉडल तैयार कर रही है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में लंबे समय से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर की कमी खल रही थी। इसके लिए विकास प्राधिकरण ने पहले इनर रिंग रोड किनारे एत्मादपुर मदरा में 7.4418 हेक्टेयर में 140 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर निर्माण का प्रस्ताव रखा था। जिसे अब अटलपुरम में शिफ्ट किया गया है। भांडई में विकसित हो रही नई टाउनशिप में सार्वजनिक उपयोग के 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एडीए बोर्ड से भूमि परिवर्तन का प्रस्ताव पास होने के बाद कन्वेंशन सेंटर आकार लेने लगेगा। प्राधिकरण ने इसके लिए सिक्का एसोसिएट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया है। अधिशासी अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि वैचारिक मॉडल के बाद इसका निर्माण होगा। तीसरे चरण का उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी-रेरा) में पंजीकरण कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

12 किमी. दूर से दिखेगा ताजमहल
ग्वालियर हाईवे पर स्थित ककुआ और भांडई में लांच होने जा रही नई टाउनशिप अटलपुरम की ताजमहल से दूरी करीब 12 किलोमीटर है। ऐसे में कन्वेंशन सेंटर में बनने वाले होटल के कमरों से ताजमहल दिखाई देगा। ताज व्यू के नाम से होटल में सुइट्स बनेंगे। इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed