{"_id":"68182eb1b06d4a9995026b91","slug":"agra-s-new-township-cm-yogi-will-launch-atal-puram-date-has-been-fixed-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा
Mon, 05 May 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 08:51 AM IST
सार
आगरा के ककुआ और भांडई में बन रही टाउनशिप में जल्द घर का तोहफा मिलेगा। इसकी लॉन्चिंग की तारीख तय कर दी गई है। इसके बाद पंजीकरण खोले जाएंगे। दुर्बल से लेकर मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 4087 प्लॉट यहां मिलेंगे।
विज्ञापन
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के ककुआ और भांडई में आकार ले रही नई टाउनशिप अटल पुरम की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शासन ने अगस्त में इसका समय तय किया है। आगरा विकास प्राधिकरण को अगले दो महीने में रेरा रजिस्ट्रेशन, पहले चरण की डिजाइन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
ग्वालियर हाईवे रोड के पास ककुआ और भांडई में एडीए 138 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना नई टाउनशिप अटल पुरम विकसित कर रहा है। पहले चरण की लॉन्चिंग के लिए 15 अगस्त तक समय सीमा तय की गई है। पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित होंगे। जिनमें दुर्बल, अल्प व मध्यम आय वर्ग से लेकर व्यावसायिक प्लॉट तक की बुकिंग होगी।
ये भी पढ़ें - India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक

एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल पुरम की लॉन्चिंग करेंगे। पहले चरण में करीब एक हजार यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। आवासीय प्लॉट की कीमत 25 से 30 और व्यावसायिक प्लॉट की कीमत 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।
योजना की लॉन्चिंग के समय कीमतों में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। एडीए ने ककुआ और भांडई में जमीन की खरीद पर 700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस टाउनशिप को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। शासन से लॉन्चिंग की हरी झंडी मिलने के बाद एडीए योजना से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है।
ये भी पढ़ें - UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान
ये भी पढ़ें - UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान
तीन चरणों में होगी विकसित
नई टाउनशिप तीन चरणों में विकसित होगी। पहले चरण में करीब 45 हेक्टेयर भूमि पर तीन सेक्टर में प्लॉटिंग होगी। दूसरे चरण में 50 और तीसरे चरण में 40 हेक्टेयर भूमि को एडीए विकसित करेगा। तीनों चरणों को विकसित करने पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।