फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's new township: 301 applications received in 13 days for land purchase camp to be held in ADA on 31st

आगरा की नई टाउनशिप: भूखंड खरीद के लिए 13 दिन में आए 301 आवेदन, 31 को एडीए में लगेगा शिविर

Thu, 21 Aug 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 09:18 AM IST
सार

आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में सस्ते भूखंड खरीदने के लिए आवेदन आना शुरू हो गए हैं।च 13 दिन में 301 आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
Agra's new township: 301 applications received in 13 days for land purchase camp to be held in ADA on 31st
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में पहले चरण के सेक्टर-1 में भूखंड खरीद के लिए 13 दिन में 301 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन मध्यम आय वर्ग एमआईजी भूखंड और उच्च आय वर्ग एचआईजी भूखंड के लिए एडीए को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन





 

अटलपुरम के पहले चरण के सेक्टर-1 में 322 भूखंड हैं। इनमें अल्प आय वर्ग के लिए 81 ईडब्ल्यूएस और दुर्बल आय वर्ग के लिए 78 एलआईजी के अलावा 75 एमआईजी-1 और 80 एमआईजी-2 श्रेणी भूखंड हैं। एचआईजी श्रेणी के 8 भूखंड हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने 8 सितंबर से भूखंड खरीद के लिए पंजीकरण शुरू किए थे। 9 सितंबर तक पंजीकरण खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन और पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से एडीए की वेबसाइट और जनहित पोर्टल पर हो रहे हैं। मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भूखंड के लिए कम आवेदन आए हैं। इन भूखंडों के लिए पात्र आवेदकों के पंजीकरण के लिए एडीए में 31 अगस्त तक शिविर लगेगा। जहां उनके आवेदन के लिए हेल्प डेस्क खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed