फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra's man committed suicide by cutting veins of hands

डायरी में पत्नी के बारे में यह बात लिखकर ब्लेड से काटी हाथों की नसें, इस हाल में मिली लाश

Fri, 08 Jun 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jun 2018 09:33 AM IST
agra's man committed suicide by cutting veins of hands
पलंग पर पड़ा युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रहने वाले युवक ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। ये युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के केंद्रीय भंडारगृह लाडवा में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात था। 


गुरुवार सुबह को करीब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर तकनीकी सहायक का शव कमरे में पलंग पर पड़े देखा। युवक लाडवा में रेड रोड पर ज्वाला जी मंदिर के सामने एक मकान में किरायेदार था। 


धर्मेंद्र सिंह सोलंकी नाम का तकनीकी सहायक आगरा की तहसीन बिचपड़ी के गांव अंगूठी का रहने वाला था। जब परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कमरे से मिला ये सामान

आत्महत्या के कारण का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। बताया गया है कि पुलिस को उसके कमरे से डायरी और मोबाइल फोन मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। 

धर्मेंद्र सिंह सोलंकी लाडवा के केंद्रीय भंडारगृह में चार साल से बतौर तकनीकि सहायक कार्यरत था। बुधवार को वो रोज की तरह ही शाम 6 बजे ड्यूटी से कमरे पर आया था। 

गुरुवार सुबह उसके गांव से परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल न उठाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय भंडारगृह के प्रबंधक आरएस सैनी को फोन करके धर्मेंद्र का पता लगाने के लिए आग्रह किया।

खून से लथपथ मिला शव

मकान मालिक ने दूसरी मंजिल पर धर्मेंद्र के कमरे की खिड़की से देखा तो वो खून से लथपथ पलंग पर पड़ा था। यह देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

वहीं केंद्रीय भंडारगृह से भी एक कर्मचारी धर्मेंद्र का पता लेने की उसके कमरे पर पहुंचा तो मकान मालिक ने उसे स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद आगरा में परिजनों को उसकी मौत का पता चला। 

सूचना मिलने पर लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में फर्श और पलंग पर खून ही खून पड़ा था। 

'पत्नी को बहुत प्यार करता हूं..'.

मृतक को पलंग पर खून से लथपथ सीधे लेटे पाया। पुलिस को घटनास्थल से एक खून से सना ब्लेड, डायरी व मोबाइल मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। 

डायरी में धर्मेंद्र सोलंकी ने लिखा है, 'वो अपनी पत्नी राधा से बहुत प्यार करता है। जब वो अपनी पत्नी को फोन करता है तो वो फोन नहीं उठाती है'। इससे घटना के पीछे घरेलू विवाद माना जा रहा है। 
 
लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है और मामले की जांच के बाद ही मौत व उसके कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed