{"_id":"6818359ead6dddec7909c5b4","slug":"agra-s-life-line-mg-road-jam-5-minutes-distance-is-being-covered-in-30-minutes-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की लाइफ लाइन जाम से हांफ रही...एमजी रोड का हाल, 30 मिनट में तय हो रही पांच मिनट की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की लाइफ लाइन जाम से हांफ रही...एमजी रोड का हाल, 30 मिनट में तय हो रही पांच मिनट की दूरी
Mon, 05 May 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 09:20 AM IST
सार
आगरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड जाम से हांफ रही है। आलम ये है कि 30 मिनट में पांच मिनट की दूरी तय हो पा रही है। नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी, तो यहां जाम से लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
एमजी रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर सुबह और शाम को जाम लगा रहा। रोड पर मेट्रो के काम के चलते जाम की समस्या रहती ही है लेकिन रविवार को यह और बढ़ गई। शहर में रविवार को 2 से 5 बजे तक 22 केेंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित हुई थी। करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसके कारण एमजी रोड पर परीक्षा शुरू होने से पहले और शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
एमजी रोड पर आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कॉलेेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से प्रवेश शुरू होना था। काफी संख्या में परीक्षार्थियों के परिजन अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मेट्रो के कार्य के लिए की गई बेरिकेडिंग के कारण एमजी रोड पहले से ही संकरी हो गई है। ऐसे में करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें - आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा
ये भी पढ़ें - आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा
विज्ञापन
शाम 5 बजे परीक्षा छूटने के बाद करीब आधा घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर निकाला। एमजी रोड के नागरी प्रचारिणी कट, एसएन इमरजेंसी आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कॉलेज पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लग गया। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट तक का समय लगा। लोहामंडी, शाहगंज और फतेहाबाद रोड पर भी जाम के हालात रहे। गनीमत रही कि रविवार होने के चलते स्कूलों का अवकाश था अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती थी।