फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra's farmers get first installment of pradhan mantri kisan samman nidhi

'किसान सम्मान निधि' की पहली किस्त पाकर खुश हुए अन्नदाता, बताया बड़ी सौगात

Mon, 25 Feb 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
agra's farmers get first installment of pradhan mantri kisan samman nidhi
सम्मान निधि पाकर खिले किसानों के चेहरे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगरा के 43631 किसानों के खाते में छह हजार में से दो हजार रुपये की पहली किस्त पहुंच गई है। पहले चरण में 185671 किसानों की सूची शासन को भेजी है। इनके खाते में जल्द धनराशि पहुंचेगी। रविवार को कार्यक्रम कर लाभान्वित किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 

विज्ञापन


गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ करते ही किसानों के फोन पर खाते में रुपये पहुंचने का मैसेज आ गया। योजना के बाकी के चार हजार रुपये अगली किस्तों में मिलेंगे। आरबीएस कालेज में मुख्य अतिथि एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया, विशिष्ट अतिथि विधायक रामप्रताप चौहान, योगेंद्र उपाध्याय ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। 
विज्ञापन


डॉ. कठेरिया बोले कि पहली सरकारें योजनाओं की घोषणा कर भूल जाती थीं। मोदी राज में शतप्रतिशत लाभार्थियों तक पूरा पैसा पहुंच रहा है। आरबीएस कॉलेज बिचपुरी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चौधरी बाबूलाल बोले कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने किसान हितों के लिए कार्य किए। विधायक हेमलता दिवाकर, सीडीओ रविंद्र कुमार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

185671 पात्र किसान

उप निदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 220680 किसानों में से 185671 पात्र पाए गए हैं। पंजीकरण चल रहा है। डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि सभी पात्रों के खाते में धनराशि पहुंचेगी। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव, एडीएम सिटी केपी सिंह भी रहे। कार्यक्रम के शुरूआत में शहीदों को नमन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। 

किसानों के खिले चेहरे

रायभा निवासी किसान असीम खान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। गरीबों और किसानों का भला हुआ है। थान सिंह कुशवाहा बोले, छह हजार रुपये किसानों को मिलेंगे। घोषणा के बाद इतनी जल्दी खातों में पैसा आया, ये बड़ी बात है। किसान नेक सिंह ने कहा कि जरूरत पर एक-एक रुपये का महत्व होता है। हर साल हमें छह हजार रुपये मिलेंगे, बड़ा लाभ मिलेगा। 

खंदौली की वास्पति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से घर में शौचालय, गैस कनेक्शन और छह हजार रुपये भी मिल रहे हैं। एत्मादपुर के राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों को साल में छह हजार रुपये मिलेंगे। बड़ी बात है कि ये धनराशि हर साल लगातार मिलेगी। बिचपुरी के सियाराम बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लघु और सीमांत किसानों को हर साल छह हजार रुपये देकर बड़ी सौगात दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed