फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's DIOS Dinesh Kumar passes away was ill for a long time

UP: आगरा के डीआईओएस दिनेश कुमार का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Tue, 25 Jun 2024 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 07:26 AM IST
सार

आगरा के डीआईओएस दिनेश कुमार का दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
 

विज्ञापन
Agra's DIOS Dinesh Kumar passes away was ill for a long time
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार (58) का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। उनके निधन की खबर मिलने पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी डीआईओएस दिनेश कुमार लंबे समय से बीमार थे। पिछले एक माह से कार्यालय नहीं आ रहे थे। पिछले साल 28 जून 2023 को उन्होंने आगरा में पदभार ग्रहण किया था। परीक्षा के दौरान कुछ विवाद सामने आने के बाद भी कार्य से नहीं हटे। उन पर नाई की मंडी थाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया गया था। रिश्वत के एक अन्य मामले में भी वह सह अभियुक्त बनाए गए थे। इस वजह से तनाव में थे।
विज्ञापन


उनके कार्यालय पर पुलिस ने बयान के लिए नोटिस भी चस्पा किया था। उनके निधन की खबर मिलने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। डीआईओएस कार्यालय के बाबू संजय भदौरिया के अनुसार 25 जून को दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार कनखल श्मशान घाट, हरिद्वार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed