फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Air Marshal Rakesh Singh Takes Charge As New IAF Vice Chief

आगरा के राकेश सिंह ने संभाला वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार, कोरथ गांव में हर्ष का माहौल

Thu, 02 May 2019 10:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 May 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Agra's Air Marshal Rakesh Singh Takes Charge As New IAF Vice Chief
वायुसेना उपप्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने बुधवार को वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। भदौरिया आगरा जनपद के बाह के कोरथ गांव के रहने वाले हैं। वायुसेना का उप प्रमुख बनने पर कोरथ गांव में हर्ष का माहौल है। 
विज्ञापन


राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने एयर मार्शल अनिल खोसला का स्थान लिया है। वो इससे पहले वायुसेना में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। एयर मार्शल भदौरिया रूस की राजधानी मास्को स्थित भारतीय दूतावास में एयर अताशे भी रहे हैं। 
विज्ञापन


भदौरिया को 26 प्रकार के लड़ाकू और मालवाहक विमान उड़ाने का 4250 घंटे का अनुभव है। एयर मार्शन भदौरिया नेशनल डिफेंस एकेडमी से निकले हैं और वो फाइटल पायलट के तौर पर 15 जून 1980 को वायुसेना में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भदौरिया ने कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, बांग्लादेश से डिफेंस स्टडीज में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है। वायुसेना में विशिष्ट सेवा के लिए राकेश सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed