फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rui ki mandi history

आगरा की मंडियों का इतिहास: अकबर के दौर में यहां थी रूई की मंडी, आज कपड़ों का बाजार

Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
agra rui ki mandi history
रूई की मंडी, आगरा - फोटो : अमर उजाला

मुगल बादशाह अकबर के दौर में बसी आगरा की मंडियों में एक रूई की मंडी की पहचान पूरी तरह बदल चुकी है। अब यहां न रूई धुनने वाले हैं और न ही रूई का व्यापार होता है। नाम रूई की मंडी ही है, लेकिन व्यापार अब कपड़ों का होता है। आसपास की कॉलोनियों और देहात के लिए यह बड़ा बाजार है।

विज्ञापन


इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि अकबर के दौर में यहां रूई की मंडी के अलावा एक बस्ती बसाई गई जिसका नाम है जोगीपाड़ा। यह साधु-संतों के लिए बसाई गई थी। ये लोग भी पूजा-पाठ के लिए बत्ती आदि बनाने और अन्य काम के लिए रूई की मंडी से रूई लेते थे। 
विज्ञापन



रूई की मंडी में लोग रजाई, गद्दे, तकिए खरीदने के लिए आते थे। लेकिन मुगल दौर में ही बाद में रुई की मंडी का महत्व कम हो गया। आसपास बाजार और नई बस्तियां बस गईं। अकबर के बेटे नुरूद्दीन मोहम्मद जहांगीर के समय में रूई की मंडी के पास शाहगंज बसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधियों ने शुरू किया था कपड़े का कारोबार 

रूई की मंडी और आसपास के इलाके में लंबे वक्त तक शिया लोग रहते थे। रूई के साथ ही यहां और भी कारोबार होते थे लेकिन देश की आजादी के बाद कपड़े का व्यापार जोर पकड़ गया। 

शाहगंज बाजार कमेटी के महामंत्री महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आजादी के समय रूई की मंडी शहर का बाहरी इलाका था। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से आए सिंधी लोगों ने यहां कपड़े का काम शुरू किया था। यह व्यापार बढ़ता गया। शुरू में कपड़े की दो-चार दुकानें थी, आज यह प्रमुख बाजारों में से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed