{"_id":"6b014297cea3108f6b0e7aa5","slug":"agra-rs-8-lakh-road-starts-crumbling-within-10-days-probe-committee-formed-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: निर्माण के 10 दिन बाद ही सड़क उखड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; सात दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: निर्माण के 10 दिन बाद ही सड़क उखड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; सात दिन में मांगी रिपोर्ट
Sat, 21 Nov 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:34 PM IST
सार
सोहल्ला वार्ड-22 में आठ लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड महज 10 दिन में उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। नगर आयुक्त ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सोहल्ला वार्ड-22 में महज 10 दिन में आठ लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड उखड़ने के मामले में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। समिति से सात दिन में रिपोर्ट तलब की है। जांच में निर्माण की गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वार्ड-22 में करीब आठ लाख रुपये से 30 मीटर लंबी और ढाई मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों को दरकिनार कर सीमेंट के इस्तेमाल के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। इसके कारण बनने के 10 दिन के भीतर ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी और जगह-जगह से गिट्टी बाहर निकल आई। लोगों ने बदहाल सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने लेखाधिकारी विपिन कुमार यादव और सहायक अभियंता कपीश बुधोलिया की दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। कमेटी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, सीमेंट की मात्रा और तकनीकी मानकों की पड़ताल कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, क्षेत्रीय लोगों ने ठेकेदार के साथ-साथ निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों की भूमिका भी तय करने की मांग उठाई है। नगर आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।