फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra RPF rescued the minor girl of Ranchi who left her house from

आगरा: इंस्टाग्राम वीडियो बनाने से रोका तो छात्रा ने छोड़ा घर, रांची से पहुंची ताजनगरी, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

Sun, 27 Feb 2022 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

आगरा आरपीएफ और जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर छात्रा को ट्रेन से उतारा। उसके परिजनों को सूचना दी। इस पर दिल्ली से आईं उसकी बुआ को सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
Agra RPF rescued the minor girl of Ranchi who left her house from
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोगों की मदद से रांची से घर छोड़कर आई छात्रा के साथ अनहोनी होने बच गई। छात्रा बिना टिकट चंबल एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। उसे कुछ गलत लोगों ने अपनी बातों में फंसा लिया। बोगी में सफर कर रहे आगरा के एक व्यापारी ने इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता को दी। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को ट्वीट कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद आरपीएफ ने आगरा में लड़की को रेस्क्यू किया और परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक झारखंड के रांची की छात्रा अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई। वह बिना टिकट चंबल एक्सप्रेस में बैठ गई। बोगी में सफर कर रहे कुछ गलत लोगों ने छात्रा को नौकरी दिलवाने और हीरोइन बनाने का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे। उसी बोगी में आगरा के एक व्यापारी ने सफर कर रहे हैं। वह उक्त लोगों के इरादे भांप गए। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को पूरे मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन




नरेश पारस ने आगरा जीआरपी और आरपीएफ को ट्वीट कर सूचना दी। वह खुद भी आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर छात्रा को रेस्क्यू कर लिया गया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह 11वीं में पढ़ती है। घरवाले उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से रोकते हैं। इससे नाराज होकर घर छोड़कर चली आई। छात्रा से नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार रात दो बजे उसकी दिल्ली निवासी बुआ आगरा आईं। उसे अपने साथ ले गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed