फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra robbery case police searching Firozabad history sheeter Lala

आगरा डकैती कांड: एक महीने में तीन बार हिस्ट्रीशीटर लाला के घर पर गई थी पुलिस

Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

आगरा मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र ऊर्फ लाला की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
agra robbery case police searching Firozabad history sheeter Lala
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा डकैती कांड के आरोपी फिरोजाबाद के हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला के घर एक महीने में तीन बार पुलिस गई थी। मगर, घर पर नहीं मिला था। इस कारण उसके लापता होने की रिपोर्ट थाना पुलिस ने लगाई थी। इससे आशंका है कि पुलिस के आने के बाद से वह घर छोड़ गया था। डकैती कांड के बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


एडीजी राजीव कृष्ण ने ऑपरेशन पहचान की शुरुआत की है। इसके तहत जोन के अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है। अगर, कोई एक बार भी मुकदमे में नामजद हुआ होगा तो पुलिस उनके घर दस्तक दे रही है। इसके साथ ही बड़े अपराधियों का भी सत्यापन किया जा रहा है। ऑपरेशन पहचान के तहत हर अपराधी का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर उनके बारे में एक क्लिक पर जानकारी ली जा सके। 
विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नरेंद्र उर्फ लाला के बारे में पता किया। इससे सामने आया कि थाना पुलिस लाला के घर पर तीन बार गई थी। मगर, वह घर पर नहीं मिला था। उसके परिजन भी घर से फरार थे। इस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट लगाई थी। इसमें उसे लापता दिखाया था। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि लाला सत्यापन की कार्रवाई के दौरान घर पर नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पड़ेगी भारी 
ऑपरेशन पहचान के तहत जोन के जिलों में सत्यापन का अभियान चल रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि अपराधी सक्रिय हैं या नहीं, घर पर रह रहे हैं या कहीं और, परिवार में कौन-कौन लोग हैं, कितनी बार जेल गए हैं, एडीजी ने बताया कि इस सत्यापन कार्य को पहचान एप के माध्यम से सिपाही से लेकर अधिकारी तक देख सकेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

नक्शा बनाने पहुंची पुलिस 
शनिवार को हुई डकैती के बाद सोना लूटकर भागते बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर हुई थी। मेडिकल स्टोर में बदमाश घुस गए थे। पुलिस ने बदमाशों के फायरिंग करने पर जवाब में गोलियां चलाई थीं। इसमें बदमाशों को गोली लगी थी। मंगलवार को थाना कमला नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल स्टोर के आसपास दुकान चलाने वालों के बयान दर्ज किए। इस दौरान घटनास्थल का नक्शा भी तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed